कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच बिजली कंपनी इस बार उपभोक्ताओं को रियायत वाले बिजली के बिल देगी। इससे रतलाम सहित मालवा, निमाड़ के 20 लाख उपभोक्ताओं को फायदा होगा और उन्हें रियायत वाले बिजली के बिल मिलेंगे। उपभोक्ताओं को 90 करोड़ रुपए की सब्सिडी मिलेगी।
कोविड 19 को देखते हुए बिजली कंपनी मार्च 2020 की खपत के मानक आधार पर पात्र उपभोक्ताओं को क्रमशः 50 रुपए, 100 एवं कुल बिल राशि के 50 फीसदी के बिल जारी करेगी। इन पात्र उपभोक्ताओं के अलावा शेष को प्रचलित दरों से बिजली बिलों का भुगतान करना होगा। अप्रैल, मई एवं जून की खपत के आधार पर हर माह 20 लाख से ज्यादा उपभोक्ता कोविड की राहत वाले बिलों के दायरे में आएंगे। इन उपभोक्ताओं को तीन माह के दौरान करीब 90 करोड़ सब्सिडी प्रदान दी जाएगी। बिजली कंपनी के एमडी विकास नरवाल ने बताया कि कंपनी ने राज्य सरकार के आदेशों के तहत मालवा-निमाड़ के पात्र उपभोक्ताओं को कोविड के चलते रियायती दरों के बिल देने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। रियायती दरों के बिलों की प्रिंट भी शुरू कर दी है। जल्द ही उपभोक्ताओं के पास बिल पहुंचेंगे।
एमडी ने ली अफसरों की समीक्षा बैठक
बिजली कंपनी के एमडी ने अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। इसमें उन्होंने अधिकारियों से आंकलित खपत के गलत देयकों के समय पर सुधार करने, घरेलू उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली प्रदाय करने, मैंटनेंस के शेष कार्य एक सप्ताह में पूर्ण करने आदि के निर्देश दिए और समीक्षा भी की। इस दौरान डाय़रेक्टर मनोज झंवर, चीफ इंजीनियर सुब्रतो राय, एसआर बमनके, एडिशनल चीफ इंजीनियर वर्क्स आरके नेगी, सीएफओ नरेंद्र बिवालकर, एसई अंतिम जैन मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/90-million-subsidy-to-20-lakh-customers-of-malwa-nimar-including-ratlam-127411226.html
No comments:
Post a Comment