भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह गौड़ ने ईमेल के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया और मांग की है कि 2, 4, व 6 सेमेस्टर की परीक्षा के संबंध में जल्द कोई निर्णय लें।
छात्र नेता विनोद राठौर पोलाय ने बताया बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए, बीसीए आदि सभी विषयों की 2, 4 व 6 सेमेस्टर की एटीकेटी की परीक्षा के संबंध में जल्द कोई निर्णय ले। 2016-17 से सेमेस्टर प्रणाली बंद कर दी गई थी पर 2015-16 वाले विद्यार्थी जो सेमेस्टर प्रणाली में पढ़ रहे थे। ऐसे कई छात्र छात्राओं की 2,4, व 6 सेमेस्टर एटीकेटी की परीक्षा अप्रैल-मई में होने को थी लेकिन उच्च शिक्षा विभाग एवं विश्वविद्यालय के द्वारा एटीकेटी वालों के लिए कोई दिशा निर्देश जारी नहीं किए हैं। मध्यप्रदेश के लाखों विद्यार्थी एटीकेटी के कारण अपना एक साल बर्बाद कर चुके हैं। अब विद्यार्थियों को एक मौका दिया जाए। अगले माह से स्नातकोत्तर के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। अतः स्पेशल एटीकेटी की परीक्षा के बारे में जल्द से कोई निर्णय लेने की कृपा करें। 2, 4, व 6 सेमेस्टर के विद्यार्थियों को जरनल प्रमोशन दिया जाए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/dewas/news/decide-soon-in-relation-to-the-undergraduate-2-4-and-6-semester-atkt-exam-nsue-127380065.html
No comments:
Post a Comment