Monday, June 1, 2020

तालाब पर नहाने गए 16 साल के किशोर की डूबने से माैत

बालगढ़ मंदिर के पीछे सार्वजनिक तालाब में साेमवार शाम 16 साल के एक किशाेर की डूबने से माैत हाे गई। वह अपने दाेस्त और भाई के साथ तालाब पर नहाने गया था। समर्थ पिता अशाेक राठाैर (16) नि. कटी घाटी अपने दोस्त उदय और बड़े भाई आयुष राठौर के साथ तालाब में नहाने गया था। फोटो खींचने का शौकीन था।

टीआई दिनेश सिंह चौहान ने बताया समर्थ की तालाब में डूबने से मौत हो गई है। जब वह डूबने लगा तो वहां पर और लड़के थे, जिन्होंने आवाज दी लेकिन वे हरकत में आए, तब तक गहरे पानी में चला गया। बचाव दल पहुंचा और समर्थ को निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उसके साथ एक दोस्त भी था जो घबराया हुआ है। मृतक का शव पीएम के लिए जिला अस्पताल में रखवा दिया गया है। मंगलवार काे पाेस्टमार्टम किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बालगढ़ तालाब डूबा किशोर काफी तलाश करने के बाद मिला


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/dewas/news/16-year-old-teenager-drowned-after-bathing-on-pond-127365706.html

No comments:

Post a Comment