रामपुरा में पारिवारिक विवाद में एक युवक ने गुरुवार को घर पर कीटनाशक गटककर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। अस्पताल चौकी के अनुसार श्यामलाल(36) पिता
पूरालाल मेघवाल निवासी रामपुरा को परिजन गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद नीमच रेफर किया। जिला अस्पताल में युवक को भर्ती किया। जहां उपचार जारी है। युवक की हालत गंभीर है। पुलिस ने अभी उसके बयान नहीं लिए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/neemuch/news/pesticide-gutka-youth-attempted-suicide-in-family-dispute-127281399.html
No comments:
Post a Comment