Friday, May 22, 2020

बिना बताए आइसोलेशन वार्ड से घर गई किशाेरी काे सिराली अस्पताल में किया आइसोलेट

डाॅक्टर व सिराली पुलिस की टीम एक दिन पहले बिना बताए आइसोलेशन वार्ड से चली गई किशाेरी काे शुक्रवार काे घर से लेकर आई। उसे मां के साथ सिराली अस्पताल में आइसाेलेट किया है। सर्दी, खांसी के बाद किशाेरी का गुरुवार काे जिला अस्पताल में सैंपल लेकर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया था। लेकिन दोपहर में किशाेरी बिना बताए चली गई। इसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। देर शाम किशाेरी घर पहुंच गई थी।

सिराली सामुदायिक केंद्र के डाॅ. आरके विश्वकर्मा, सिस्टर आरती, एएनएम संगीता कहार और पुलिस की टीम सुबह 6.30 बजे एंबुलेंस के साथ किशाेरी के गांव पहुंची। पहले ताे उसने आने में आनाकानी की। बहाने बनाने लगी की अस्पताल में बदबू आती है, लेकिन डाॅ. विश्वकर्मा ने उसे समझाया। इसके बाद किशाेरी अपनी मां के साथ वापस सिराली अस्पताल पहुंची। डाॅ. विश्वकर्मा ने बताया कि किशाेरी काे उसकी मां के साथ सिराली अस्पताल में आइसाेलेट किया है।

4 सैंपलाें की जांच निगेटिव आई: सीएमएचओ डाॅ. केके नागवंशी ने बताया कि भाेपाल भेजे गए सैंपलाें में से शुक्रवार काे 4 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब 4 सैंपलाें की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले से अब तक 125 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। इनमें से 121 की रिपोर्ट आ चुकी है। 39880 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। 1967 व्यक्तियों को क्वारेंटाइन में रखा गया है। शुक्रवार को 152 व्यक्तियों ने फीवर क्लीनिक में जांच कराई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/harda/news/kisheri-went-home-from-the-isolation-ward-in-sirali-hospital-without-being-told-127330948.html

No comments:

Post a Comment