Saturday, May 9, 2020

भोपाल स्टेशन पर गैस वैगन में लीकेज से आग

भोपाल स्टेशन पर शनिवार सुबह 10:20 बजे प्लेटफॉर्म -दो और तीन के बीच की लाइन पर खड़ी कोंकण रेलवे की एलपीजी गैस वैगन के डोम कवर (जहां से गैस निकाली जाती है) में लीकेज से आग लग गई। रेल प्रशासन ने ओएचई लाइन को बंद करवाया व दमकलकर्मियों को सूचना दी। डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया। इसके बाद लीकेज को बंद किया गया। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। वैगन को दोपहर 2 बजे भौंरी बकानिया स्थित तेल डिपो रवाना कर दिया गया।

खंडवा में नहीं दिया ध्यान

खंडवा के पहले से ही गैस वैगन में से गैस लीक हो रही थी। इसकी सूचना खंडवा के डिप्टी स्टेशन सुप्रिंटेंडेंट एसके शर्मा व एसके मंडल को दी गई थी। इसके बाद वहां पर सुधार कार्य किया गया लेकिन फिर भी वैगन में गैस लीक हाेती रही।

गार्ड को मिला इनाम
गैस लीक होने की सूचना रेल मंडल के गार्ड पीके सिंह ने दी थी। इसके बाद डीआरएम उदय बोरवणकर ने प्रशासन से लेकर तेल डिपो के अधिकारियों को सूचना दी। गार्ड की इस तत्परता के लिए उन्हें दो हजार का पुरस्कार देने की घोषणा की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Fire from leakage in gas wagon at Bhopal station


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/fire-from-leakage-in-gas-wagon-at-bhopal-station-127287318.html

No comments:

Post a Comment