लोगों से लॉकडाउन का पालन कराने के लिए मंगलवार को कलेक्टर अमित तोमर और एसपी डीआर तेनीवार ने ओलिंपिक चौराहे पर कार्रवाई की। प्रत्येक आने-जाने वाले वाहनों की जांच करने के साथ ही लोगों से कारण पूछा। जो जरूरी काम से आए थे। उन्हें जाने दिया। जो बेवजह घूम रहे थे। उन्हें समझाइश देकर छोड़ा गया। इसी दौरान एक कार की जांच की गई। इसके सीसे पर ऑन ड्यूटी का स्टीकर चिपका था। पूछताछ में पता चला की व्यक्ति का भाई जरूरी सेवा है। जबकि वह स्वयं की कार पर स्टीकर चिपकाए हुए था, जिसे हटवाया गया।
कलेक्टर अमित तोमर ने बताया लॉकडाउन के दौरान जो जरूरी सेवा दे रहे हैं। केवल उन्हीं के वाहनों पर ऑन ड्यूटी का स्टीकर लगाया जा सकता है। संबंधित के परिवार वाले अपने वाहनों पर इस तरह का स्टीकर नहीं लगा सकते। यदि अब कोई इस तरह के स्टीकर लगाए मिलता है तो संबंधित पर एफआईआर होगी। मंगलवार को जो लोग बिना कारण से आवागमन करते हुए पाए गए। उनके परिजनों को बुलाकर समझाइश दी गई। इसके बाद इन्हें छोड़ा गया। कलेक्टर ने लोगों से सहयोग मांगा है। उन्होंने बताया कि अब तक जिलेवासियों ने लॉकडाउन के दौरान अच्छा सहयोग दिया है। कुछ दिन की बात और है। शांत बनाए रखे और लॉकडाउन का पालन करें।
पुलिस ने भी बढ़ाई सख्ती
पुलिस ने भी लॉकडाउन में बेवजह घूमने वाले पर कार्रवाई की। पाटी नाका, योगमाया मंदिर, एमजी रोड, कारंजा चौक पर जवानों ने प्रत्येक आने-जाने वाले लोगों से पूछताछ की। साथ ही जो बेवजह घूमते मिले, उन्हें वापस घर पहुंचाया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/barwani/news/the-elder-brother-was-in-service-the-younger-had-fitted-his-own-car-with-an-on-duty-sticker-removed-127273464.html
No comments:
Post a Comment