मुंबई से उप्र पैदल जा रहे युवक की गुरुवार को ठान फाटे के पास मौत हो गई थी। शार्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार युवक नासिर एहमद (32) की मौत हार्ट अटैक व लू लगने से हुई। मौत से पहले उसे खून की उल्टियां हुई थी। नासिर, तीन अन्य साथियों के साथ पैदल उप्र जा रहा था। शुक्रवार को जुलवानिया के समाज के लोगों की मदद से उसका शव घर भेजा गया।
समाज के लोगों ने ताबूत बनवाकर व बर्फ की सिल्लियों पर नासिर अहमद के शव को घर भेजा। नासिर उप्र के गोंडा झौहना का रहने वाला था। साथी मजदूरों की मांग पर प्रशासन ने शव ले जाने की अनुमति दी। मुंबई से उप्र जाते समय गुरुवार को नेशनल हाईवे पर नासिर अहमद का स्वास्थ्य अचानक खराब हो गया था। पोस्टमार्टम करने वाले डॉ. मनोज कदम ने बताया नासिर की हार्ट अटैक व लू लगने के कारण मौत हुई है। वहीं गांव के नासिर खान व मुश्ताक खान ने बताया काफी मशक्कत के बाद प्रशासन से शव ले जाने के लिए अनुमति मिली। इसके लिए राजपुर विधायक से भी सहयोग लेना पड़ा। एएसआई महावीरसिंह चंदेल ने बताया शुक्रवार शाम 4 बजे शव रवाना किया गया।
6 माह पहले गए थे मुंबई
नासिर के साथियों ने बताया हम सभी 6 माह पहले मुंबई गए थे, ताकि कुछ रुपए कमाकर घर लौट सके। रमजान चल रहा है। ईद आने वाली थी। मुंबई में रोजनदारी से हाथ गाड़ी चलाने का काम करते थे। परिवार के साथ ईद मनाने के लिए घर जा रहे थे। लेकिन घर पहुंचने से पहले नासिर को मौत आ गई।
खून की उल्टी के बाद हुई थी मौत
मृतक के साथियों ने बताया नासिर ने बुधवार को रोजा रखा था। रात 10 बजे तरबूज से रोजा खोला था। दूसरे दिन हम लोग बेरियर तक वाहन से आए। इसके बाद पैदल चले। इस दौरान नासिर की तबियत खराब हुई। ठान के पास खून की उल्टी हुई थी। फिर नासिर का शरीर ठंडा पड़ गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/barwani/news/nasir-died-due-to-heart-attack-and-heat-stroke-127282549.html
No comments:
Post a Comment