Monday, May 4, 2020

पान व्यापारियों ने की राहत पैकेज दिलाने की मांग,

लॉकडाउन के कारण शहर में डेढ़ माह से पान दुकानों का कारोबार ठप है। जमा पूंजी भी खत्म हो रही है। इसको लेकर सोमवार को पान एसोसिएशन के सदस्यों ने संयुक्त कलेक्टर शालिनी श्रीवास्तव को सीएम व कलेक्टर के नाम आवेदन दिया है। इसमें उन्होंने पान व्यापारियों को राहत पैकेज में शामिल कर मदद दिलाने की मांग की है।
एसाेसिएशन अध्यक्ष लव कुमरावत ने बताया एसोसिएशन के 100 सदस्य है। वैश्विक महामारी से बचने के लिए सभी ने लॉकडाउन के नियमों का पालन कर राष्ट्रहित में दुकानें बंद रखकर सहयोग दिया। आगामी कुछ दिन और पान व्यवसाय बंद रखने की घोषणा से व्यवसायियों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया व्यवसायी गरीब होने के साथ शिक्षित होकर स्वरोजगार के लिए पान व्यवसाय कर रहे हैं। उन्होंने राहत पैकेज में पान व्यवसायियों को शामिल करने की मांग की है। इस दौरान साजिद खान, मनोहर मुकाती, रितेश राठौड़, विनय गुप्ता, नितेश भावसार सहित सदस्य मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Pan traders demand relief package,


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/barwani/news/pan-traders-demand-relief-package-127270939.html

No comments:

Post a Comment