शहर की सुंदरता बढ़ाने पिछले वित्तीय वर्ष में सौदर्यीकरण के साथ ही पुरानी धरोहर को सहजने का कार्य जन सहयोग से शुरू गया किया था। इस दौरान अतिक्रमण हटाकर गार्डन तैयार किए गए थे। वहीं पुरानी सराय को अतिक्रमण मुक्त कराकर यहां रिपेयरिंग के साथ ही लाइटिंग की जानी थी, लेकिन यह काम आज तक पूरा नहंी हो सका। इसके साथ ही खिलचीपुर नाके से पुराने बस स्टैंड तक सड़क के दोनों तरफ गार्डन तैयार कर यहा जन जागरूकता के लिए होर्डिंग लगाए गए थे। अब यह होर्डिंग टूट कर जमीन पर गिरने लगे हैं। इसके साथ ही गार्डन के पौधे व घास भी सूखने लगी है। इसके साथ ही फुटपाथ निर्माण के साथ ही सड़क निर्माण व अन्य कार्य भी अधूरे पड़े हैं। वहीं जिन लोगों का अतिक्रमण हटाकर दुकानों का निर्माण किया जाना था वह कार्य भी अधर में पड़ा है। अब हालात यह है कि जिन लोगों का अतिक्रमण हटाया गया था, वहीं लोग दोबारा से शहर में अतिक्रमण करने लगे है। लेकिन इन्हे कोई जवाबदार रोकने व टोकने वाला नहीं है।
–आरपी नायक, सीएमओ व डूडा अधिकारी राजगढ़ के मुताबिक, यह सही है कि प्लानिंग का काम रुका हुआ है, जिस पर वरिष्ठ अधिकारी से चर्चा की जाएगी। सौंदर्यीकरण के लिए लगाए पौधे व घास में हम नियमित पानी देने का इंतजाम किए है। इसके बाद भी दिक्कत है तो मै खुद जाकर व्यवस्था देखुंगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/rajgarh/news/instead-of-speeding-up-the-construction-in-the-city-they-are-unable-to-save-the-work-that-has-been-done-127353368.html
No comments:
Post a Comment