Saturday, May 9, 2020

एयरपोर्ट पर कुर्सियों से लेकर चैकइन काउंटर तक ‘दूरी’ का पूरा ख्याल

अनुराग शर्मा.राजाभोज एयरपोर्ट से भले ही अभी फ्लाइट आ-जा नहीं रही हैं। लेकिन शनिवार से यहां तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। यात्रियों को संक्रमण से बचाने के लिए एयरपोर्ट के हर हिस्से में पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। एयरपोर्ट डायरेक्टर अनिल विक्रम के मुताबिक यहां कुर्सियों से लेकर चैकइन काउंटर तक हर जगह सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा जा रहा है।यात्रियों के बीच दूरी बनी रहे इसके लिए कुछ कुर्सिंयों में टैप और रिबन लगा दिए गए हैं। वहीं सीआईएसएफ के जवान जहां पर यात्रियों को चैक करते हैं, वहां पर एक स्क्रीन लगाया जा रहा है। इससे यात्रियों के बोर्डिंग पास को बिना टच किए हुए देखा जा सकेगा।चैकइन काउंटर के अलावा लाउंज में 1.6 मीटर की दूरी के अंतर से पटि्टयां बना दी गई हैं, ताकि यात्री एक-दूसरे से दूरी बनाकर रहें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Take care of the 'distance' from chairs to checkin counters at the airport


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/take-care-of-the-distance-from-chairs-to-checkin-counters-at-the-airport-127287303.html

No comments:

Post a Comment