लाॅकडाउन में सड़कों पर आम दिनों की अपेक्षा ट्रैफिक कम होने से इस अवधि में संचालित वाहनों ने रफ्तार बढ़ा दी है। हाईवे पर इन दिनों रफ्तार बेलगाम हो चुकी है, जिससे आए दिन दुर्घटना बढ़ रहीं हैं। बरेठा घाट पुनः एक्सीडेंट जोन बनते जा रहा है।
सोमवार को घाट के नीचे एक बाइक सवार को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे ग्रामीण की मौत हो गई। वहीं मंगलवार को घाट में पहली टर्निंग में नींबू से भरी एक पिकअप पलट गई। इस हादसे में कोई हताहत तो नहीं हुआ पर वाहन एवं माल का नुकसान हो गया।
अप्रैल माह में इसी टर्निंग पर एक चाकलेट लिक्विड का टैंकर पलटा था। इसी स्थान पर अक्सर दुर्घटना हो रही हैं। यह अलग बात है बहुत से मामले में पुलिस में वाहन चालक रिपोर्ट दर्ज नहीं कराते हैं। गैर आबादी क्षेत्र के साथ भारी वाहनों की रफ्तार आबादी क्षेत्र में भी सड़कें सुनसान होने के कारण कम नहीं हो रही है। आलम यह है कि कंटेनर तो ब्रेकरों पर भी रफ्तार कम नहीं कर रहे हैं। अब लाकडाउन-4 में मिली राहत से जब आबादी क्षेत्र में आवागमन बढ़ेगा। दुकानें खुलेंगी साथ ही निजी वाहनों की आवाजाही बढ़ेगी तो भारी वाहनों की बेलगाम रफ्तार छोटे वाहनों और चालकों को भारी पड़ सकती है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/shahapur/news/vehicle-movement-at-baratha-ghat-increased-pickup-reversed-with-lemon-127320569.html
No comments:
Post a Comment