सोमवार को रजवांस चाैकी प्रभारी के विरोध में पुलिस अधीक्षक सागर के नाम संबाेधित ज्ञापन सरपंच संघ के अध्यक्ष कमल जैन निवासी रजवांस, भाजपा मंडल अध्यक्ष पप्पू मुकद्दम बांदरी के नेतृत्व में थाना प्रभारी डीएसपी दिव्या सिंह राजावत को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में रजवांस चाैकी प्रभारी विवेक शर्मा द्वारा गांव के लोगों के साथ बेवजह मारपीट करने का आरोप लगाया है। उमरई गांव का प्यारेलाल आदिवासी 21 अप्रैल को अपने घर के बाहर खड़ा था। उसे रजवांस चाैकी में लाकर मारपीट की गई। जिससे उसके हाथ में फैक्चर आ गया। इसी तरह रजवांस के कमल जैन के ड्राइवर हेमंत सिंह घोषी के साथ भी चाैकी में बुलाकर मारपीट की गई। गांव के लोगों द्वारा भी बेवजह मारपीट कर अपमानित करने का आरोप चाैकी प्रभारी पर लगाया गया है एवं शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में भाजपा मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह मालथौन, बंटी राजपूत पिठोरिया, जनपद सदस्य उदयपाल सिंह झींकनी, सरपंच संतोष सिंह अटाटीला, वीरेंद्र सिंह पलेथनी, दयाराम चाैरसिया बरोदिया कलां, गजेंद्र सिंह, भगतसिंह लोधी बीजरी, महेन्द्र यादव पाली, विनोद सिंह वनखिरिया, किशाेरी विसराहा, गोविन्द्र सिंह बीजरी उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/bandri/news/villagers-have-given-a-memorandum-regarding-the-unnecessary-assault-by-rajanshi-chawki-incharge-127271555.html
No comments:
Post a Comment