शहर व जिला कांग्रेस की आपात बैठक बुधवार को शहर कांग्रेस कार्यालय में हुई। इसमें भाजपा पार्षद मुजफ्फर हुसैन की हुई मौत की न्यायिक जांच की मांग उठी। कांग्रेस नेताओं ने शहर में 40 से ज्यादा मौतों को लेकर जिला प्रशासन व भाजपा नेताओं को दोषी ठहराया है। उन्होंने कहा उज्जैन को मौतों की प्रयोगशाला बना दिया है। यहां पर लगातार मरीजों की मौत हो रही है, बावजूद जिला प्रशासन मेडिकल कालेज प्रशासन को आर्थिक लाभ पहुंचा रहा है।
जिले का डेथ रेट 21. 73% पर पहुंच चुका है। मेडिकल कॉलेज में पीजी के स्टूडेंट्स तथा एमबीबीएस के प्रशिक्षु डॉक्टर से करवाया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. महाडिक पर अब तक प्रकरण दर्ज नहीं किया है। कंटेंटमेंट एरिया के सभी लोगों की जांच नहीं की जा रही है। लोगों को आवश्यकता की सामग्री नहीं मिल पा रही है। 3 दिन में चिकित्सा सेवाओं में सुधार नहीं हुआ तो जनता के साथ मिलकर कांग्रेस 10 मई से अपने-अपने घरों पर काला झंडा या प्रतीक स्वरूप काले रंग का कपड़ा टांग कर विरोध जिताएंगे। आपात बैठक में शहर अध्यक्ष महेश सोनी, पूर्व विधायक डॉ. बटुक शंकर जोशी, पार्षद आजाद यादव आदि मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/news/demand-for-judicial-inquiry-into-the-death-of-bjp-councilor-in-emergency-meeting-of-congress-127278114.html
No comments:
Post a Comment