Sunday, May 17, 2020

धौंसवास में करंट लगने से दो युवक झुलसे, भर्ती

ग्राम धौंसवास में रविवार दोपहर को हाईटेंशन लाइन के तार से करंट लगने पर दो युवक झुलस गए। घायलों को टैंकर चालक ने जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया।

पुलिस के अनुसार घटना में टैंकर रोड रतलाम निवासी 21 वर्षीय कृपाल सिंह पिता शिवराज सिंह पंवार और 35 वर्षीय जितेंद्र पिता रामसिंह पंवार के हाथ पैर झुलसे हैं। जितेंद्र सिंह ने बताया वे धौंसवास में घनश्याम पाटीदार के नलकूप से टैंकर में पानी भरने गए थे। हवा चलने पर ऊपर झूल रही हाईटेंशन लाइन का तार टैंकर से टकराया और दोनों को करंट लगा। पास ही अन्य नलकूप से पानी भर रहे टैंकर चालक अर्जुन सिंह ने दोनों को लाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/two-youth-scorched-due-to-electric-shock-admitted-127313426.html

No comments:

Post a Comment