Sunday, May 3, 2020

बगैर टीपी, हाई कोर्ट स्थगन के बाद भी कारखानों में भेजी जा रही लकड़ी

वन विभाग से परिवहन अनुमति, (टीपी) नहीं होने और सवा साल से लकड़ी परिवहन स्थगन के बावजूद सांवेर, देपालपुर, हातोद तथा ग्रामीण क्षेत्रों के कारखानों में गुरुनानक टिंबर मार्केट से लकड़ी पहुंचाई जा रही हैै। लाॅकडाउन के बीच प्रशासन ने 40 दिन से बंद कारखानों को फिर से शुरू करने के आदेश दिए हैं। व्यापारी इसी आदेश का फायदा उठाकर लकड़ी खपा रहे हैं। अब इन पर केस दर्ज करने और गोदाम सील करने की कार्रवाई की जाएगी।
सरकार ने ट्रकों की आवाजाही पर छूट दी तो अवैध लकड़ी परिवहन भी शुरू हो गया। टिंबर मार्केट में लकड़ी आई भी। जो पहले स्टाॅक में थी, उसे भी इसी बहाने कारखानों तक पहुंचाने का काम शुरू हो गया। चिप्स, चॉकलेट, ब्रेड, बिस्किट व अन्य उत्पादों के निर्माण में जलाऊ लकड़ी का उपयोग होता हैै। कारखाने कहने को तो शुरू हो गए, लेकिन लकड़ी नहीं होने से उत्पादन चालू नहीं हुआ है। प्रशासन से अनुमति मिलने का व्यापारी इंतजार भी कर रहे हैं, लेकिन कुछ व्यापारियों ने चोरी-छिपे काम चालू भी कर दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
लाॅकडाउन के बीच प्रशासन ने 40 दिन से बंद कारखानों को फिर से शुरू करने के आदेश दिए हैं।


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/wood-sent-to-factories-without-tp-high-court-adjournment-127269872.html

No comments:

Post a Comment