सूरत से प्रतापगढ़ जा रही श्रमिक ट्रेन में यात्री कर रही पूजा देवी पति आनंद कुमार (28) ने बुधवार को ट्रेन में ही बेटे को जन्म दिया। सूरत से रवाना होने के कुछ घंटों बाद ही महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई थी। एक सहयात्री ने मंडल रेल प्रबंधक विनीत गुप्ता को ट्वीट कर मदद मांगी। इस पर डीआरएम ने तुरंत वाणिज्य कंट्रोल और वहां से तत्काल मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को जानकारी दी गई। वहीं जिला चिकित्सालय से भी एंबुलेंस बुला ली गई। सुबह 9 बजे ट्रेन प्लेटफाॅर्म नंबर पांच पर पहुंचती उसके पहले डॉ. अंकिता मेहता टीम के साथ पहुंच गई थी। महिला की तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टर ने कोच में ही प्रसव कराया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/delivery-was-done-in-womens-coach-only-when-the-condition-deteriorated-127348040.html
No comments:
Post a Comment