शहर के एक सराफा व्यापारी काे बिना मास्क लगाए शहर में घूमना महंगा पड़ गया। पुलिस ने लाॅकडाउन सराफा व्यापारी आशीष अग्रवाल पर लॉकडाउन के उल्लंघन करने का केस दर्ज किया है। एसआई हेमंत बिसाेद ने बताया कि आशीष अग्रवाल सुबह इंदिरा चाैक से हलवाई चाैक की ओर आ रहे थे। उन्हाेंने मुंह पर मास्क नहीं लगाया था। उन्हें राेककर मास्क लगाने और मुंह ढकने काे कहा ताे वह बहस करने लगे। शाेर शराबे से आसपास के लाेग एकत्र हाे गए। इसके बाद कार्रवाई की गई है।
व्यापारी का आरोप- पुलिस ने बाइक की चाबी निकाली
सराफा व्यापारी आशीष अग्रवाल ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। आशीष का कहना है कि वे कॉलोनी के गोवंश के लिए खली-चुनी लेने निकले थे। उनके चेहरे पर गमछा बंधा था। पुलिस ने बाइक रोकी और चाबी निकाल ली। काफी देर इंतजार कराया। थाने ले जाकर केस दर्ज कर लिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/news/case-filed-on-bullion-trader-who-came-out-without-wearing-a-mask-caught-while-going-to-pick-khali-for-cow-dynasty-127278212.html
No comments:
Post a Comment