शहर में एक बार फिर से 3 दिन का कर्फ्यू लगाए जाने की अफवाह सोशल मीडिया पर फैलाए जाने के बाद जिला एवं पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। इस भ्रम को दूर करने के लिए कलेक्टर व एसपी ने बयान जारी कर ऐसी किसी भी स्थिति को निराधार बताते हुए, अफवाहो से सावधान रहने की अपील लोगों से की है। इस प्रकार की अफवाह फैलाने एवं शहर की फिजा बिगाड़ने वालों के संबंध में पतासाजी हेतु साइबर सेल की टीम को एवं सादे कपड़ों में पुलिस स्टाफ को लगाया गया है।
इस संबंध में एसपी ने जिले के सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अफवाह फैलाने वालो के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए एवं लाॅकडाउन में जो भी व्यवस्थाएँ लागू थीं उसी प्रकार से लागू रहेंगी। उन्होंने कहा कि संस्काधानी के लोग इस कोविड-19 कोरोना वायरस की इस संकट की घड़ी में भी बेहतर ढंग से जीवन यापन कर रहे हैं। लेकिन कुछ विघ्नसंतोषी तत्व सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने सक्रिय हैं यह संज्ञेय अपराध है और ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने अपील की है कि कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु संस्कारधानी के जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय देते हुये, सोशल मीडिया पर पोस्ट की गयी किसी भी पोस्ट की पुष्टि संबंधित थाना प्रभारी, सीएसपी व एएसपी स्तरों के अधिकारियों से करते हुये यदि आपको लगता है कि की गयी पोस्ट आपत्तिजनक व भड़काऊ है तो इसकी सूचना तत्काल अपने सम्बंधित थाने को दें, ताकि उसके विरुद्ध कार्रवाई की जा सके।
आपत्तिजनक मैसेज भेजने वाले को जेल
एक युवक ने कोरोना वायरस के चलते प्रशासन की वेबसाइट और फेसबुक पेज पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया था और अधिकारियों के लिये भी अनर्गल बातें लिखी थीं जिसकी शिकायत ओमती थाने में दर्ज कराई गई। शिकायत के आधार पर एक निजी होटल में काम करने वाले नरेन्द्र विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया गया और समझाइश दी गई कि काम की आलोचना की जा सकती है, लेकिन भाषा मर्यादित होनी चाहिये। युवक इसके बाद भी समझने तैयार नहीं था जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/action-will-be-taken-against-those-spreading-rumors-of-curfew-127330361.html
No comments:
Post a Comment