बुधवार को ब्लॉक कॉलोनी मंगल भवन में भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक कोरोना संक्रमण के चलते मास्क एवं शारीरिक दूरी का पालन करते हुए संभागीय संगठन मंत्री केशव प्रसाद भदोरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया एवं पूर्व जिलाध्यक्ष जाहरसिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित की गई। जिसमें आगामी सुरखी विधानसभा उपचुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में विचार विमर्श किया गया। संभागीय संगठन मंत्री श्री भदौरिया ने कहा कि हम सबको एकजुट होकर भाजपा का परचम लहराना है।
पूर्व जिलाध्क्ष जहरसिंह ने कहा कि राहतगढ़ मंडल का प्रत्येक कार्यकर्ता राज्य एवं केंद्र सरकार की रीति नीति एवं संचालित योजनाओं को बताएं। इस मौके पर अशोक चौधरी, हरिनारायण तिवारी, मंडल अध्यक्ष अमित राय, मंडल महामंत्री नेकीराम खटीक, धनसिंह लोधी, रजनीश यादव, सीताराम ,जगदीशसिंह लोधी,कौशल किशोर बबलू पंडा, ललित चौबे, पुष्पेंद्र मीणा, संदीप मेहता ,सनत यादव, सचिन घोषी, नेतराम लोधी, सुरेश ठाकुर, तुलसीराम सेन, नरेश चढ़ार आदि मंडल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/rahatgarh/news/bjp-mandal-held-a-meeting-regarding-surkhi-assembly-by-election-127348050.html
No comments:
Post a Comment