शहर में क्वारेंटाइन सेंटर के लिए अधिग्रहित किए गए होटल, धर्मशाला, मैरिज गार्डन का अधिग्रहण सोमवार से खत्म हो जाएगा। यहां रह रहे कोरोना ड्यूटी वाले अफसरों, कर्मचारियों को कहीं और शिफ्ट किया जाएगा। इसके अलावा, कोरोना के संदिग्ध मरीज अब घरों में ही क्वारेंटाइन होंगे। उन्हें अन्य किसी क्वारेंटाइन सेंटर नहीं भेजा जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। भोपाल एडीएम सतीश कुमार एस. ने बताया कि होटल, लॉज और धर्मशाला में भोपाल के जो कर्मचारी क्वारेंटाइन थे, उन्हें सोमवार से होम क्वारेंटाइन करेंगे। जबकि जिनके पास भोपाल में होम क्वारेंटाइन की सुविधा नहीं है, उन्हें सरकारी गेस्ट हाउस में शिफ्ट करेंगे।
दो माह से घर से दूर रह रहे अफसर
जहांगीराबाद में कोरोना की चेन तोड़ने के लिए एमपी नगर, भोपाल टॉकीज, बस स्टैंड के होटलों में बाहर से आए डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ को ठहराया गया था। फील्ड में काम कर रहे कई पुलिस व प्रशासनिक अफसर दो महीने से घर नहीं जा पा रहे हैं। वे किसी न किसी होटल में रुके हुए हैं। अब इन्हें ये जगह खाली करनी होगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/officers-and-doctors-staying-in-hotels-will-also-have-to-go-home-corona-suspects-will-now-only-be-home-quarantine-127361592.html
No comments:
Post a Comment