Saturday, May 16, 2020

विद्यार्थी, शिक्षक व पालक लॉकडाउन के अपने-अपने अनुभवों को करेंगे साझा

लॉकडाउन अवधि में संभावित लर्निंग लॉस को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग द्वारा डिजिटल लर्निंग के विभिन्न माध्यमों का उपयोग कर शैक्षणिक कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए संचालित कार्यक्रमों में 17 मई से नया कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। इसमें एक महीने में हर सप्ताह एक विषय पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता रखी जाएगी। इसमें जिसमें विद्यार्थी, शिक्षक व पालक हिस्सा लेंगे।

इस संबंध में आयुक्त, राज्य शिक्षा केंद्र लोकेश कुमार जाटव ने सभी जिलों के जिला शिक्षाधिकारी व जिला परियोजना समन्वयकों को निर्देश दिए हैं। स्पर्धा में हिस्सा लेने वाले काे अपना एक फोटो और व्यक्तिगत विवरण नाम, पदनाम, पदस्थ संस्था, स्कूल, स्मार्ट मोबाइल नंबर व पते के साथ वाट्स-एप नंबर 99685-56947 पर संबंधित स्पर्धा की आखिरी तारीख तक प्रेषित कर सकेंगे।

पांच सप्ताह तक नवाचार के बारे में बताएंगे विद्यार्थी

  • लाॅकडाउन डायरी : इसमें पहले सप्ताह 17 से 23 मई तक विद्यार्थियों के लिए रखी स्पर्धा में दाे समूह भाग लेंगे। पहले समूह में कक्षा छठी से अाठवीं व दूसरे समूह में नाैवीं से 12वीं कक्षा के विद्या‍र्थी शामिल होंगे। पहले समूह के विद्यार्थी 100 से 150 शब्दों व दूसरे समूह के विद्यार्थी 200 से 250 शब्दों में लॉकडाउन अवधि के अनुभवों को लिखकर प्रेषित करेंगे।
  • पीढ़ियों का ज्ञान : दूसरे सप्ताह में 24 से 30 मई तक होने वाली पीढ़ियों का ज्ञान स्पर्धा में विद्यार्थियों के घर के वरिष्ठ सदस्य दादा-दादी, नाना-नानी, ताऊ-ताई शामिल हाे सकेंगे। ये एक से दो पेज में अपने जीवन के ऐसे अनुभवों को लिखकर भेजेंगे जिसमें कभी कोरोना संकट जैसे अन्य राष्ट्रीय या वैश्विक संकट का सामना करना पड़ा हो, तो उस समय समाज ने उसका कैसे सामना किया था। वर्तमान लॉकडाउन में उन्होंने कैसे अपने घर-परिवार के विद्या‍र्थियाें को अनुभवों की सीख दी या उन्हें शैक्षिक प्रोत्साहन दिया।
  • परवरिश-विद्यार्थियों को पालकों का सहयोग : हर सप्ताह परवरिश विषय पर 31 मई से 6 जून तक स्पर्धा रखी जाएगी। इसमें विद्यार्थियों के माता-पिता, पालक या अभिभावक भाग लेंगे। इसमें उन्हें एक से दो पेज में कोरोना संकट के लॉकडाउन के समय में अपने बच्चों को शैक्षिक और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने में किए गए सहयोग से संबंधित अनुभव साझा करने होंगे।
  • नया हुनर मैंने सीखा : चौथे सप्ताह में नया हुनर मैंने सीखा विषय पर सभी कक्षाओं के विद्या‍र्थी भाग ले सकेंगे। इसमें विद्यार्थी लॉकडाउन अवधि में सीखी गई रचनात्मक या पारंपरिक गतिविधियों कोई नया खेल, चित्रकला, लेखन, अभिनय, नृत्य, लोककला, गायन-वादन, पाक कला, गृहाेपयोगी कार्य, तकनीकी कौशल आदि के बारे में एक पैराग्राफ में लिखकर उस कार्य में खुद की संलग्नता का एक फोटो भी भेजेंगे।
  • शैक्षिक नवाचार : पांचवें सप्ताह में 14 से 20 जून तक स्पर्धा में शिक्षकों द्वारा लॉकडाउन अवधि में अपनाई गई नवाचारी शैक्षिक गतिविधियों या स्वयं के क्षमता संवर्धन के लिए किए गए कार्यों को अधिकतम ए-फाेर आकार के दाे टंकित पेज या हस्तलिखित ढाई पेजों में प्रेषित करना होगा।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/depalpur/news/students-teachers-and-parents-will-share-their-experiences-of-lockdown-127310323.html

No comments:

Post a Comment