Wednesday, May 20, 2020

दंपति का बदमाशों ने रास्ता रोका, पत्नी काे साथ ले गए

ऊमरी में पाली रोड पर अकाह गांव में अस्पताल से इलाज कराने के बाद घर जा रहे युवक को धक्का देकर बदमाश उसकी पत्नी का अपहरण कर ले गए। महिला को बाइक पर बिठाकर बदमाश नयागांव की ओर भाग निकले। युवक ने आरोपियों का कुछ दूर तक पीछा भी किया लेकिन वह भागने में कामयाब हो गए। इस मामले की शिकायत युवक ने ऊमरी थाने में की है। बुद्ध सिंह पुत्र मोहर सिंह कुशवाह ने पुलिस को बताया है कि बुधवार की रात आठ बजे वह अस्पताल से पत्नी के साथ बाइक पर घर जा रहे थे। अकाह गांव के पास अवधेश सिंह कुशवाह निवासी अटेर ने अपने दो अज्ञात साथियों के साथ रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने युवक में धक्का देकर महिला को अपनी बाइक पर बिठाया और भाग गए। बताया जा रहा है कि महिला को ले जाने वाला युवक उसके ही मायके का है। जो एक महीने पहले भी इस तरह की घटना को अंजाम दे चुका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/bhind/news/the-couples-miscreants-blocked-the-way-took-the-wife-along-127324126.html

No comments:

Post a Comment