Thursday, May 28, 2020

दुकानों पर लगाया जुर्माना

लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर दुकान संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। तहसीलदार नीता कोरी ने बताया कि आदेश का उल्लंघन करने पर मां नर्मदा बेकरी पर 500, अभिषेक ब्रदर्स पर एक हजार, श्रीराम कोल्ड्रिंक्स पर 500, मंगलदास गौरी शंकर कपड़ा दुकान पर एक हजार, गुप्ता हार्डवेयर पर एक हजार, एवन स्टील फर्नीचर पर जुर्माना दो हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। जयसवाल चाट सेंटर सिहोरा, विश्वकर्मा इलेक्ट्रिकल्स खितौला ओम साईं ट्रैक्टर खितौला की तीन दुकानों को सील किया गया है। कार्रवाई के दौरान राजस्व निरीक्षक एडी बड़गैयाएवं नीतू कबीरपंथी उपस्थित रहे।

मास्क न पहनने पर कार्रवाई
बिना मॉस्क लगाकर दुकान संचालन कर रहे 4 दुकानदारों ने नगर पालिका प्रशासन ने चालानी कार्रवाई की है। कार्रवाई करने के दौरान राजेश मार्को, सुशील वर्मा, रवि बर्मन, संकलित पाठक, श्याम चौधरी, सुजीत पटेल आदि उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/penalty-on-shops-127351522.html

No comments:

Post a Comment