कंटेनमेंट एरिया में गुरुवार रात को जमा लोगों की भीड़ को घरों में जाने को कहा तो मोचीपुरा चौराहे पर लोगों ने सब इंस्पेक्टर जयराम जामोद और वालंटियर सोहेल पर हमला कर दिया। मारपीट में बाइक नाले में गिर गई। घायल एसआई और वालंटियर को पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंचे। स्टेशन रोड थाने में 6 नामजद सहित 15 आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। एसपी गौरव तिवारी ने बताया ड्यूटी के दौरान एसआई जामोद शराब के नशे में थे इसलिए उन्हें सस्पेंड कर लाइन अटैच किया है।
गुरुवार शाम से मोचीपुरा कंटेनमेंट एरिया में स्टेशन रोड थाने के सब इंस्पेक्टर जयराम जामोद और प्रधान आरक्षक बालकिशन सोनी की ड्यूटी थी। इसी समय एक वालंटियर ने जानकारी दी कि मोचीपुरा में लोगों की भीड़ सड़क पर आ गई है। एसआई जामोद ने लाउडस्पीकर पर अनाउंसमेंट कर लोगों को अंदर जाने को कहा तथा वालंटियर सोहेल को लेकर बाइक से कंटेनमेंट एरिया में अंदर गए। भीड़ को समझाकर एसआई जामोद आगे चिंगीपुरा तक गए। सोमनाथ मंदिर के पास बाइक मोड़ रहे थे तभी लोगों की भीड़ को मोचीपुरा चौराहे की तरफ आते देखा। एसआई जामोद आगे पहुंचे तो मोचीपुरा चौराहे पर अत्तू टेलर ने बाइक पकड़कर रोका और गालीगलौज की। तभी चिंगीपुरा निवासी इच्छू, दानिश, अद्दू बेकरी, साजिद, गोलू उर्फ सलमान ने दरोगा पर हमला बोल दिया। लोगों की भीड़ ने पीछे बाइक पर बैठे वालंटियर सोहेल को उतारकर लात-घूंसे से मारना शुरू कर दिया। एसआई जामोद नीचे गिरे और बाइक नाले में चली गई। मौके पर आए वालंटियर गोलू और शाहरुख ने बीच-बचाव किया।एसआई जामोद ने वायरलेस पर थाना प्रभारी किशोर पाटनवाला को घटना की जानकारी दी।
एनएसए की कार्यवाही नहीं हुई
कोरोना वॉरियर्स पर हमला करने वालों के खिलाफ पुलिस मुख्यालय से रासुका के तहत कार्यवाही के निर्देश हैं। इंदौर जैसे स्थानों पर हमलावरों को रासुका में गिरफ्तार कर सेंट्रल जेल में भेजा गया है। ड्यूटी पर तैनात सब इंस्पेक्टर पर हमले के बावजूद रतलाम में गुरुवार रात तक एनएसए की कार्यवाही नही हुई। जानकारी के अनुसार घटना के बाद स्टेशन रोड थाने में शासकीय कार्य में बाधा, शासकीय कर्मचारी से झूमाझटकी, मारपीट, गालीगलौज, रास्ता रोकने, बलवा, धारा 144 का उल्लंघन के अलावा संक्रमण रोकने में लापरवाही की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/balwa-in-containment-area-when-people-were-asked-to-go-to-their-homes-the-mob-attacked-the-inspector-and-volunteer-127281493.html
No comments:
Post a Comment