Saturday, May 2, 2020

काॅलेज के छात्र ने जामुन के पेड़ पर लगाई फांसी, कारण अज्ञात

हर्रावाड़ी गांव में खेत में बनी झोपड़ी में रहने वाले एक 24 वर्षीययुवक ने अज्ञात कारण से जामुन के पेड़ पर फंदे पर लटककर फांसी लगा ली। इससे युवक की मौतहो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार हर्रावाड़ी ग्राम में शनिवार सुबह 7 बजे जामुन के पेड़ से एक युवक का शव लटका मिला। युवक की शिनाख्त सदन पिता मंगल के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया मृतक सदन शाम 7 बजे खाना खाकर घर से गया था। इसके बाद वापस नहीं आया। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा दिया।
काॅलेज की पढ़ाई कर रहा था युवक : मृतक युवक सदन उइके साप्ताहिक बाजार में दुकानदाराें के साथ जाता था। दुकानदार उसे मजदूरी देते थे। वह बैतूल में प्राइवेट कॉलेज में पढ़ाई करता था।

मोबाइल की काॅल डिटेल निकालकर जांच की जा रही है
एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला है। मृतक युवक के मोबाइल की डिटेल निकाली जा रही है। कॉल डिटेल के आधार औैर परिजनों से पूछताछ का आत्महत्या के मामले के साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/chicholi/news/college-student-hangs-berries-on-tree-cause-unknown-127267512.html

No comments:

Post a Comment