Thursday, May 21, 2020

छूट मिली तो बाजारों में उमड़ी भीड़, लोगों ने न मास्क लगाया न सोशल डिस्टेंस का रखा ख्याल

जिले में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। उसके बाद भी लोग कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर बेपरवाह बने हुए हैं। स्थिति यह है कि लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद जहां बाजार खुल रहे हैं, वहीं दूसरी ओर वहीं बाजारों में उमड़ रही भीड़ को देखकर ऐसा लगता ही नहीं कि लोग कोरोना संक्रमण को लेकर गंभीर हैं। शहर के कुछ बाजारों में गुरुवार को जाम जैसी स्थिति नजर आई। वहीं दुकानाें के बाहर खरीदारी के लिए लोग भीड़ दिखाई दी। इस दौरान किसी भी दुकान पर लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए दिखाई नहीं दिए।
गौरतलब है कि भिंड जिला अब कोरोना वायरस संक्रमण से अछूता नहीं रहा है। पिछले 13 दिनों में कोरोना संक्रमित 42 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए चुके हैं। लेकिन उसके बाद भी शहर के लोग कोविड 19 को लेकर गंभीर नहीं हैं। सुबह-शाम तक बाजार खुल रहे हैं। वहीं सुबह7 बजे से ही लोग बाजार में बढ़ी संख्या में खरीदारी के लिए पहुंच जाते हैं। इस दौरान वे खरीदारी करते समय दुकानों के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग को भूल जाते हैं।

  • बतासा बाजार में हुआ ट्रैफिज जाम: गुरुवार को शहर के बतासा बाजार में सभी दुकानें खुली हुई थी। इस दौरान बाजार में पहले ही तरह लोगों की भीड़ दिखाई दी। जिसके चलते बाजार में दिन के समय कई बार 10 से 15 मिनट तक ट्रैफिक जाम हुआ। दोपहर1 बजे तो बाजार में दो लोडिंग वाहन फंस जाने से ट्रैफिक जाम 20 मिनट तक लगा रहा। इसी प्रकार लश्कर रोड पर मौजूद शास्त्री चौराहा पर दिनभर जाम के हालात दिखाई दिए।
  • दुकानदार नहीं रख रहे हैं सेनेटाइजर: लॉकडाउन 4 के क्रम में बाजार में एकाएक चहल-पहल बढ़ गयी है। वहीं दुकानदारों के चेहरे खिले हुए दिखाई दे रहे हैं। लेकिन प्रशासन के आदेश के बाद भी बाजार में कोई भी दुकानदार सैनेटाइजर के अलावा दुकान के बाहर साबुन और पानी तक नहीं रख रहे हैं। स्थिति यह है कि दुकान पर आने वाले ग्राहकों के हाथ दुकानदार बिना सेनेटाइज कराए हुए सामने दे रहे हैं। ऐसे में संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है।
  • बेतरतीब तरीके से खड़े कर रहे वाहनः बाजार खुलने के बाद लोग खरीदारी के लिए पैदल और अपने वाहनों से पहुंच रहे हैं। लेकिन वाहन से बाजार में आने वाले लोग अपने वाहनों को सड़क पर बेतरतीब कर रहे हैं। ऐसे में रोड पर अन्य वाहनों के निकलने के लिए जगह कम रहने से ट्रैफिक जाम हो रहा है। गुरुवार को लश्कर रोड पर स्थिति एसबीआई सहित अन्य बैंकों के बाहर लोगों ने अपने दो पहिया वाहन पार्किंग में खड़े न करके उन्होंने बाइक को सड़क पर खड़ा किया।

खुद सावधानी रखनी होगी

उदयभान सिंह यादव, टीआई, सिटी कोतवाली के मुताबिक, आमजन की राहत के लिए लॉकडाउन में छूट दी गई है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि कोरोना वायरस महामारी अभी खत्म हो गई है, तब-तक इसकी कोई दवा तैयार नहीं हो जाती तब-तक सोशल डिस्टेंसिंग ही इससे बचाओ का सबसे बढ़ा उपाय है। इसके लिए दुकानदार और ग्राहक सोशल डिस्टेंस का पालन करें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
When there was a discount, crowds thronged the markets, people did not put masks nor took care of social distance


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/bhind/news/when-there-was-a-discount-crowds-thronged-the-markets-people-did-not-put-masks-nor-took-care-of-social-distance-127327607.html

No comments:

Post a Comment