Tuesday, May 5, 2020

दुकानदारों का सफाई में ही निकल गया समय बर्तन व सराफा व्यापारियों ने नहीं खोली दुकानें

25 मार्च से बंद मार्केट में 39 दिन बाद 5 मई को फिर रौनक लौटती दिखाई दी। प्रशासन द्वारा तय समय 12 बजे के बाद कपड़ा मार्केट से लेकर इलेक्ट्राॅनिक, स्टेशनरी, जूते चप्पल से लेकर मोबाइल शॉप सहित अन्य दुकानें खुल गई। हालांकि पहला दिन दुकान की साफ-सफाई कराने में ही निकल गया। ज्यादातर व्यापारी पहले दिन कारोबार ही नहीं कर सके। इधर, सराफा व कसेरा बाजार पूरी तरह से बंद रहा।
प्रशासन द्वारा तय समय के मुताबिक सुबह 11 बजे से किराना दुकान खुलना शुरू हो गई। इसके बाद दोपहर 12 बजे से छूट दी गई सारी दुकानों के ताले व्यापारियों ने खोल लिए। दुकान पर पहुंचते ही शटर के बाहर जमी धूल देख व्यापारियों ने स्वच्छता अभियान चलाया। झाडू लगाकर धूल साफ करने के बाद व्यापारियों ने दुकानों को धो दिया। इसके बाद सवा माह से बंद पड़ी दुकान का सामान जमाया। इस बीच दी गई छूट का समय खत्म हो गया और दोपहर बाद 4 बजे फिर व्यापारियों ने अपनी दुकान की शटर लगाकर ताले लगाना शुरू कर दिए। शाम 5 बजे फिर सड़कों पर सन्नाटा छा गया।
दुकान खोलने का समय खत्म होने के बाद ज्यादातर व्यापारियों ने तो अपनी दुकान स्वेच्छा से बंद कर ली, लेकिन जिन व्यापारियों ने ऐसा नहीं किया उनकी दुकान पुलिस ने बंद करवा दी। साथ ही उन्हें हर दिन तय समय पर दुकान बंद करने की हिदायत भी दे दी। मार्केट का जायजा लेने के लिए पुलिस टीम सड़कों पर घूमती रही।
जूते दुकानों पर सोशल डिस्टेंस बनाने की जरूरत
मार्केट खुला रहने के दौरान ज्यादातर दुकानों पर सोशल डिस्टेंस का पालन करते देखा गया। लेकिन जूते-चप्पल की दुकानों पर तस्वीर एकदम उलटी दिखाई दी। यहां व्यापारी ग्राहकों की भीड़ लगाकर कारोबार करते नजर आए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Shopkeepers lost time in cleaning, utensils and bullion traders did not open shops


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/shajapur/news/shopkeepers-lost-time-in-cleaning-utensils-and-bullion-traders-did-not-open-shops-127275279.html

No comments:

Post a Comment