जिले के नागरिक, व्यापारी, कलेक्टर के निर्देश के पालन में लगे हैं लेकिन आज जिन पर शहर और समाज के हितों के स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जिम्मेदारी है वे चिकित्सक ही कलेक्टर के आदेश का उल्लंघन कर रहे हैं।
यह आराेप शहीद पार्क युवा मंच ने लगाया है। मंच संयोजक राजेश अग्रवाल के अनुसार मंच द्वारा 10 मई को कलेक्टर से निजी चिकित्सों द्वारा बरती जा रही लापरवाही के मामले में कार्रवाई की मांग की थी। 11 मई को जिला प्रशासन ने संभागायुक्त की उपस्थिति में शहर के नर्सिंग होम संचालकों व निजी क्लिनिक संचालकों व चिकित्सकों को सेवाएं देने के निर्देश दिए थे बावजूद वे जिम्मेदारी निभाने में विफल रहे। मंच ने कलेक्टर एवं स्वास्थ्य आयुक्त से मांग की है कि जिला प्रशासन लापरवाह सभी निजी चिकित्सकों, क्लिनिक एवं निजी अस्पतालों के विरुद्ध जांच कर कार्रवाई करे। स्वास्थ्य आयुक्त द्वारा 17 मई को जो आदेश दिए हैं उसका सख्ती से पालन हो, जिससे सामान्य मरीजों का इलाज, बच्चों और विशेषकर बुजुर्गों को संकट के समय में राहत मिल सके। चेतावनी दी कि हालात नहीं सुधरे तो मंच द्वारा क्लिनिक नहीं खोलने व इलाज नहीं करने वाले डॉक्टरों के खिलाफ प्रकरण भी दर्ज कराया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/news/shaheed-park-yuva-manch-demands-action-private-doctors-clinic-needs-to-be-opened-regularly-127320518.html
No comments:
Post a Comment