Thursday, May 21, 2020

दो कंटेनमेंट जोन और बढ़ाए, 9 दिन पहले बैठक में शामिल कांग्रेस नेता भी पॉजिटिव

अब शहर में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है। वहीं शहर के दो और क्षेत्र कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए हैं। बता दें शहर में ठाकुर बाबा रोड पर रहने वाले गुप्ता परिवार और रोहिरा परिवार के संपर्क में आने वाले दो लोगों की गुरुवार को रिपोर्ट पॉजीटिव आई। इसके अलावा वार्ड क्रमांक एक सिमरिया ताल निवासी एक युवक भी संक्रमित मिला है। हालांकि वह मुंबई से लौटकर घर आया और उसे ग्वालियर में श्याम वाटिका में क्वारेंटाइन किया गया था।
दरअसल ठाकुर बाबा रोड पर रोहिरा परिवार के संक्रमित बुजुर्ग गंगाराम रोहिरा और गुप्ता परिवार में राजेंद्र गुप्ता की मौत के बाद संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। गुरुवार को रोहिरा परिवार की मोटर पंप की दुकान पर काम करने वाला जवाहर कॉलोनी निवासी व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजीटिव आई। वहीं गुप्ता परिवार के संपर्क में आए ऊषा कॉलोनी टिड्डी घर के पीछे का एक व्यक्ति भी संक्रमित पाया गया है। जो कांग्रेस नेता है। जिसने 13 मई को पार्टी की डबरा में आयोजित बैठक में भाग लिया था। इसके अलावा वार्ड क्रमांक एक सिमरियाताल निवासी निवासी युवक भी संक्रमित मिला है। हालांकि उसे मुंबई से आने के बाद घर पहुंचने से पहले ही ग्वालियर में श्याम वाटिका में क्वारेंटाइन किया गया था। अब ऊषा कॉलोनी में टिड्डी घर के पीछे व जवाहर कॉलोनी को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।
150 लोगों के सैंपल लिए
शहर में गुरुवार को ग्वालियर से आई टीम द्वारा संत कंवराम स्कूल में कैंप लगाकर गुप्ता परिवार व रोहिरा परिवार के संपर्क में आने वालों के सैंपल लिए गए। इसके अलावा लायंस क्लब के अटेंडर हॉल में भी सैंपल लिए गए। दोनों ही जगह करीब 150 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। जिन्हें जांच के लिए ग्वालियर भेजा गया है।
सैंपलिंग का क्रम जारी
तहसीलदार नवनीत शर्मा ने बताया कि दो संक्रमित और निकलने के बाद कंटेनमेंट जोन बढ़ा दिए गए हैं। इन मरीजों की भी कांट्रैक्ट हिस्ट्री तलाशी जा रही है। जो भी लोग संक्रमितों के संपर्क में अाए हैं उनके सैंपल कराए जा रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/dabra/news/congressman-who-was-involved-in-meeting-9-days-ago-increased-two-container-zones-more-positive-127327620.html

No comments:

Post a Comment