जिले के हॉटस्पॉट इटारसी में कोराेना का खतरा टला नहीं लेकिन राहत की बात है कि हर चार में से तीन मरीज ठीक हो रहे हैं। रविवार कोदो युवक और कोरोना को हराकर घर लौटे। अब तक 27 लोग कोरोना को हरा चुके हैं। यानी हमारा रिकवरी रेट 75% है। इधर, 8 दिन बाद रविवार को कोरोना का नया मरीज मिला। जिले में केवल इटारसी में काेराेना के 36 केस मिले।
रविवार काे कस्तूरबा नगर के दो सगे भाई हारिस (17) और अनस (18) घर लौट आए हैं। परिवार में पिता के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद दोनों भाई भी संक्रमित हो गए थे। दाेनाें भाई पवारखेड़ा के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती थे। रविवार काे दूसरी रिपाेर्ट भी निगेटिव आने के बाद डिस्चार्ज किया गया।
पवारखेड़ा कोविड वार्ड में कोरोना के 6 मरीज भर्ती
स्वास्थ्य टीम ने हारिस और अनस की थर्मल स्क्रीनिंग कर उनके मोबाइल में सार्थक एप डाउनलोड करवाया। दोनों भाइयों को 14 दिनों के लिए होम क्वॉरेंटाइन में रहने को कहा गया है। पवारखेड़ा में इटारसी के 6 मरीज बचे हैं, जबकि एक बुजुर्ग मरीज भोपाल के चिरायु हॉस्पिटल में हैं।
लाॅकडाउन में अभी छूट नहीं, कोरोना के लक्षण वालों के ही लेंगे सैंपल: कलेक्टर
जिले में इटारसी के अलावा कहीं काेराेना संक्रमित नहीं है। रविवार काे एक और मरीज मिलने के बाद भी अभी रेड जाेन में जाने से जिला बचा रहेगा। कलेक्टर धनंजय सिंह भदौरिया ने बताया कि लाॅकडाउन अभी 17 मई तक पूरी तरह लागू रहेगा। इसके बाद जाे गाइडलाइन आएगी, उसके अनुसार निर्णय लेंगे। जिले में सभी व्यक्ति के सैंपल नहीं लिए जाएंगे। जिनमें लक्षण हाेंगे उनके ही सैंपल लिए जाएंगी। सैंपल लेने की एक प्रक्रिया हाेती है। उसका पालन करना हाेता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/itarsi/news/our-recovery-rate-is-75-ie-3-people-out-of-4-are-fine-just-one-new-case-in-eight-days-127290013.html
No comments:
Post a Comment