Monday, May 18, 2020

शरीर पर घी लगाकर महिला सेवादार ने आश्रम में खुद को लगाई आग, 70% झुलसी, हालत नाजुक

ई-1, अरेरा कॉलोनी स्थित आनंदपुर ट्रस्ट आश्रम में महिला सेवादार ने बुधवार रात खुद को आग लगा ली। बालकनी के पास जाकर उन्होंने करीब आधा किलो घी शरीर पर लगाया फिर आग लगा ली। 70 फीसदी तक झुलसी महिला की हालत नाजुक बनी हुई है, इसलिए उनके बयान नहीं हो सके हैं। सीसीटीवी कैमरे में वे रात ढाई बजे गुरुजी को प्रणाम करती नजर आ रही हैं। इसके बीस मिनट बाद उन्होंने ये कदम उठा लिया। हबीबगंज पुलिस का अंदाजा है कि लंबे समय से बीमार रहने के कारण उन्होंने खुदकुशी की कोशिश की होगी।
ई-1, अरेरा कॉलोनी स्थित आनंदपुर ट्रस्ट का आश्रम है। यहां सेवा संकीर्तन होता है। गुरदासपुर निवासी 59 वर्षीय आशा एक साल से यहां बतौर सेवादार रह रही हैं। टीआई राकेश श्रीवास्तव के मुताबिक बुधवार रात ढाई बजे वे पूजा वाले कमरे में गईं और अपने गुरुजी की तस्वीर के सामने प्रणाम किया। इसके बाद किचन के रास्ते सीढ़ियों से सटी बालकनी के पास खुद को आग लगा ली।
पुलिस को मिला घी का डिब्बा
चीख सुनी तो सेवादारों को पता चला
पुलिस को वहां एक किग्रा का घी का डिब्बा मिला है। इसमें से आधा घी कम है। माना जा रहा है कि बाकी के घी से आशा ने अपने शरीर पर लेप लगाया और कुछ कागजों की मदद से शरीर में आग लगा ली। उनकी चीख सुनकर दूसरी महिला सेवादार की नींद खुली, जिन्होंने उनके ऊपर मटके का पानी उड़ेल दिया। इसके बाद दो पुरुष सेवादारों की मदद से आशा को अस्पताल पहुंचाया गया।
अक्सर साथियों से कहती थीं...
सीएसपी भूपेंद्र सिंह के मुताबिक आशा अक्सर सहयोगी सेवादारों से कहती थीं कि मुझे आवाजें आती हैं, छाया भी नजर आती है। उन्हें सर्वाइकल, हाइपरटेंशन, अनिद्रा, डायबिटीज जैसी बीमारियां हैं। कुछ दिन से वह भूलने की परेशानी भी झेल रही थीं। जैसे नल और गैस नॉब खुली छोड़ देना। संभव है कि इन्हीं परेशानियों के कारण उन्होंने खुदकुशी की कोशिश की होगी। गंभीर हालत होने के कारण आशा के बयान दर्ज नहीं किए जा सके हैं। पुलिस ने उनके परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यहां पर महिला ने लगाई थी आग।


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/female-sevadar-set-herself-on-fire-by-putting-ghee-on-her-body-scorching-70-condition-critical-127316936.html

No comments:

Post a Comment