Thursday, May 21, 2020

55 नए सैंपल भेजे, 16 की रिपोर्ट आई निगेटिव

तारा गांव के दो पॉजिटिव मरीजों का हाईड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन गोली का पांच दिन का कोर्स पूरा हाे गया है। अब उन्हें जिंक की टेबलेट और मल्टीविटामिन जैसी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली गोलियां और आयुष विभाग की ओर से बनाया गया काढ़ा भी दिया जाएगा। इधर गुरुवार को 55 नए सैंपल जांच के लिए भोपाल एम्स की रीजनल वायरोलॉजी लैब भेजे गए, 16 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आने से स्वास्थ्य अमले ने थोड़ी राहत भी ली। शहर से सटे मरामझिरी में महाराष्ट्र से आए पांच लाेगाें काे भर्ती किया है। इनके सैंपल भी भेजे जा सकते हैं। इधर कोरोना पॉजिटव 8 मरीजों के सैंपल भी अब आईडॉक्सीक्लोरोक्वीन का एक डोज पूरा हो जाने के बाद जल्द लिए जा सकते हैं।

बीएमओ डॉ. राजेश अतुलकर ने बताया कि काेराेना पॉजिटिव मरीजों का हाईडॉक्सीक्लोरोक्वीन दवा का शेड्यूल पूरा हो गया है। अब उन्हें आयुष विभाग की ओर से काढ़ा पिलवाया जाएगा। प्रोटोकॉल के अनुसार ही उनके जल्द ही सैंपल दूसरी बार लिए जा सकते हैं।

महाराष्ट्र से आए ग्रामीणों काे मरामझिरी स्कूल में राेका, बाहर घूमने से रोकने गेट पर लगवाया ताला
इधर मरामझिरी के स्कूल में महाराष्ट्र से लौटकर आए पांच ग्रामीणों को क्वारेंटाइन किया गया है। इनके सैंपल भी जल्द लिए जा सकते हैं। बीएमओ डाॅ. नरेन्द्र कुमार चौधरी ने बताया कि महाराष्ट्र से आए इन मरामझिरी निवासी मजदूरों को स्कूल में रुकवाया है। ये बाहर नहीं घूमें इसके लिए परिसर के गेट पर ताला लगाकर रखा जा रहा है। वैसे तो इन्हें स्वास्थ्य संबंधी परेशानी नहीं है, लेकिन एहतियात के रूप में सैंपल लिए जा सकते हैं। सीएमएचओ जीसी चौरसिया ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव पाए गए 8 मरीजों के दूसरे सैंपल भी प्रोटोकॉल के अनुसार जल्द लिए जाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/betul/news/55-new-samples-sent-16-reports-negative-127327600.html

No comments:

Post a Comment