लॉकडाउन के 46 दिन बाद बाजार में कुछ दुकानों को छोड़कर अन्य सभी दुकानों को 3 दिनों के लिए सुबह 10 से शाम 6 बजे तक खोला जा रहा है। पहली बार किराना व्यापार 3 दिनों के लिए बंद रहेगा। अभी तक लॉकडाउन में किराना व्यापारको ही अनुमति प्रदान की जाती रही है। डेयरी सुबह 6 बजे से 9 बजे तक प्रतिबंध से मुक्त रहेगी। इसके अलावा सब्जी मार्केट पूर्व की तरह डोर टू डोर ही विक्रय किया जाएगा।
इन पर रहेगी पाबंदी- आज खुलने वाले बाजार में होटल, चाय दुकान, सोना-चांदी व्यवसाय, काेल्ड्रिंक्स, आइस्क्रीम, सेलून,ब्यूटी पार्लर की दुकानें बंद रहेगी, शेष दुकानें खुली रहेगी।
जिला कलेक्टर द्वारा आदेश जारी होने के बाद शनिवार को एसडीएम मनीष जैन ने सभी व्यापारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ चर्चा की। साथ ही उन्हें प्रशासन के आदेश और निर्देश के बाद जानकारी दी गई। बैठक में तहसीलदार ओशीन विक्टर, सीएमओ हरिवल्लभ शर्मा आदि मौजूद थे। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन, दुकान पर आने वाले ग्राहक को मास्क बंधे होना, दुकान पर दूरी बनाकर ग्राहकों से व्यापार करना, दुकान के अंदर अगर कोई ग्राहक आता हैं तो उसके हाथों को सैिनटाइजर से साफ करवाना, दुकानों के आगे गोले में रहकर ग्राहकों से व्यापार करना आदि नियमों का पालन करना होगा।
प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार अगर इन 3 दिन की छूट में अगर सोशल डिस्टेसिंग का पालन सही तरीके से हुआ तो आगामी 3 दिन बाद फिर से प्रशासन छूट देगा। अगर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया तो फिर प्रतिदिन के लिए दुकानें खोलने की छूट दे दी जाएगी।
सोशल डिस्टेंसिंग व अन्य नियमों का पालन करना होगा
कुछ दुकानों को छोड़कर आज से अन्य दुकानें खोली जा रही है। इन 3 दिन में किराना दुकानें बंद रहेगी। इस दौरान व्यापारियों को सोशल डिस्टेंसिंग सहित अन्य नियमों का पालन करना होगा।
-मनीष जैन, एसडीएम सुसनेर
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/susner/news/grocery-business-closed-for-3-days-after-46-days-remaining-shops-will-open-from-today-127287306.html
No comments:
Post a Comment