पाकिस्तान बॉर्डर से 150 किमी की रफ्तार से टिडि्डयां राजस्थान से होते हुए मप्र पहुंच गईं। राजस्थान में इनके सफाये के बाद यहां के अफसरों की मप्र ने मदद मांगी है। जहां मौका मिला, विशेष तकनीक व कीटनाशक का छिड़काव कर टिडि्डयों के दल को खत्म भी किया। अब राजस्थान के ये अफसर टिडि्डयों को मारने में उज्जैन, देवास, नीमच, झांसी और खंडवा में कृषि विभाग की मदद कर रहे हैं। वैज्ञानिकों का कहना है जहां 40 डिग्री से ज्यादा तापमान होता है वहां टिडि्डयों का दल ज्यादा नुकसान पहुंचाता है। क्योंकिइतने तापमान में स्थितियां इनके लिए अनुकूल हो जाती हैं। निमाड़ में इन दिनों 45 डिग्री तापमान चल रहा है। इसलिए यहां खतरा बढ़ गया है।
खंडवा के पुनासा, हरसूद और किल्लौद ब्लाक में पिछले तीन दिनों से टिडि्डयों का दल घूम रहा है। अफसरों के साथ ही किसान भी इन्हें मारने और भगाने के प्रयास कर रहे हैं। जोधपुर की लोकस्ट वार्निंग ऑर्गेनाइजेशन के संयुक्त संचालक संजय आर्य ने बताया टिडि्डयों का दल पाकिस्तान, बलूचिस्तान, पाक अधिकृत पंजाब की बॉर्डर क्रास कर श्रीगंगानगर, जोधपुर, बीकानेर होते हुए मप्र में घुसा है। 8 टीमें देवास, नीमच, उज्जैन गई थी। अभी झांसी व खंडवा में हैं। टिडि्डयों का दल एक जगह नहीं बैठता। दिन ढलने के बाद जब यह बैठती है तब लाइट की व्यवस्था हो तो हमारी टीमें इन्हें कंट्रोल करने का प्रयास करती है।पाकिस्तान और बलूचिस्तान से राजस्थान के रास्ते मप्र में घुसा
पाकिस्तान के पंजाब, बलूचिस्तान से मप्र में आया है टिडि्डयों का दल।
एक टिड्डी का वजन 15 से 20 ग्राम तक होता है।
अपने वजन के बराबर ही इसकी खुराक भी होती है।
पिंक कलर की टिड्डी सबसे ज्यादा नुकसान करती है। जब इसका रंग पीला होता है तब प्रजनन अवस्था में आ जाती है।
इनका दल एक दिन में हवा के बहाव के साथ 100 से 150 किमी तक उड़ान भरता है।
एक हेक्टेयर की फसल को एक मिनट में चट कर देता है दल।
जिन क्षेत्रों में वनस्पति या पेड़ पौधे अधिक होते हैं, टिड्डी दल वहां रुकते हैं। मादा शाम 7 से रात 9 बजे तक यहां अंडे देकर सुबह उड़ जाती है।
टिडि्डयों पर ऐसे पाया जा सकता है काबू
टिडि्डयों को रात 3 से सुबह 5 बजे के बीच कीटनाशक का छिड़काव कर मारा जा सकता है।
ढोल-ताशे व बाजे बजाकर इन्हें उड़ाकर भगाया जा सकता है।
इन्हें पूरी तरह खत्म करने के लिए किसान नैलाथियम 96 का उपयोग कर सकते हैं।
फायर ब्रिगेड की मदद से तेज पानी की बौछारों से इन्हें भगाया व मारा जा सकता है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/news/locust-party-from-rajasthan-temperature-over-45-in-nimar-attacked-here-127337282.html
No comments:
Post a Comment