जिले में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। सोमवार से नौतपा लगने वाले है। ऐसे में गर्मी और बढ़ेगी। वहीं मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि राजस्थान-गुजरात से आ रही गर्म हवा के कारण पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। आने वाले दिनों में अधिकतम (दिन का तापमान) तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। वहीं न्यूनतम (रात का तापमान) में भी वृद्धि होगी।
जिले में अभी अधिकतम 43 व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस चल रहा है। नौतपा शुरू होने के बाद तापमान में तेजी से वृद्धि होगी। मौसम वैज्ञानिक उदय सरवटे ने बताया भीषण गर्मी होने का एक कारण यह भी है कि सूर्य की किरणें मप्र में 13 घंटे से ज्यादा पड़ रही है। इस कारण से धरती पहले की अपेक्षा ज्यादा तप रही है। साथ ही हवा का रुख भी पश्चिमी-उत्तर पश्चिमी हो गया है।
ये होगा आगे... मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार जिला सहित प्रदेश में आने वाले चार दिनों तक लू चलेगी और तापमान बढ़ेगा। आने वाले पांच दिनों में अधिकतम 43 से 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान जाएगा। न्यूनतम26 से 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा। आद्रता 35 से 44 फीसदी और हवा की गति 19 से 23 किमी प्रतिघंटा रहेगी।
गर्मी के ये तीन कारण
1- सूरज की तीखी किरणें 13 घंटे से ज्यादा समय मप्र में पड़ रही है।
2- हवा का रुख पश्चिमी-उत्तर पश्चिमी है।
3- राजस्थान-गुजरात भी बहुत तप रहा हैं। वहीं से ही गर्म हवा यहां आ रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/barwani/news/hot-air-coming-from-rajasthan-gujarat-mercury-reached-43-degrees-127335410.html
No comments:
Post a Comment