नौतपा 25 मई से शुरू हो रहा है। इसी दिन से इस ग्रीष्म ऋतु के सबसे गर्म दिन शुरू होंगे। पहले ही दिन से अधिकतम तापमान 42 डिग्री से अधिक रिकाॅर्ड हो सकता है। लू तो नहीं चलेगी, लेकिन गर्म हवा सुबह से रात तक महसूस होगी। राहत यह रहेगी कि मई अंत तक तापमान फिर कम होकर 40 डिग्री तक आ जाएगा। इधर, अधिकतम तापमान की बात करें तो शनिवार को चौथे दिन मामूली बढ़कर 41.7 डिग्री दर्ज हुआ। यह सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा है। वोहीं न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री रहा।
मालवा भी तपन से अछूता नहीं रहेगा
मौसम विशेषज्ञ एके शुक्ला का कहना है पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो गया और राजस्थान में बना चक्रवात भी कमजोर हो गया। अरब सागर, बंगाल की खाड़ी से भी नमी नहीं आ रही। जिससे वातावरण में नमी (आर्द्रता) 20 फीसदी से कम रह गई। अभी राजस्थान तरफ से गर्म हवा प्रदेश में आ रही और सूर्य किरणें भी जमीन पर सीधी पड़ रही हैं। इन सब कारणों से प्रदेश तप रहा है। नौगांव में पारा 46 डिग्री तक चला गया। इंदौर सहित मालवा इससे अछूता है लेकिन 25 से गर्मी असर दिखाएगी और 29 मई तक पारा 43 डिग्री तक चला जाएगा। सुबह से शाम तक धूप एक जैसी रहेगी।
रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते ही शुरू होगा नौतपा
रविवार रात 2.32 बजे पर सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेगा। इसके साथ ही नौतपा शुरू हो जाएगा। मान्यता है कि नौतपा के दौरान प्रचंड गर्मी होती है तो मानसून में अच्छी बारिश के आसार बनते हैं, यदि तपन कम हो तो वर्षा योग भी सामान्य ही रहता है। 26 मई से मंगल व शनि का समसप्तक योग बनने से धरती खूब तपेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/nautpa-from-tomorrow-mercury-may-go-up-to-42-127334270.html
No comments:
Post a Comment