नौतपा के चौथे दिन गर्मी के तेवर ढीले पड़ गए और 6 दिन से लगातार चल रही लू से राहत मिल गई। अरब सागर से नमी आने के कारण बीती रात से ही तापमान में गिरावट आना शुरू हो गई थी। गुरुवार शाम 4 बजे के बाद मौसम अचानक बदलना शुरू हुआ। पहले बादल छाए और शाम 7 बजे 20 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चली। इससे पारा लुढ़का और मौसम में ठंडक आ गई। वहीं रात 12 बजे तेज बारिश शुरू हो गई। गुरुवार को अधिकतम तापमान 3 डिग्री गिरावट के साथ 43.2 डिग्री दर्ज किया गया। अगले 24 से 48 घंटे के दौरान अरब सागर में बना निम्न दाब का क्षेत्र और मजबूत होगा। इससे अंचल की ओर और नमी आएगी, जिससे बूंदाबांदी के साथ तेज हवा चलेगी।
पूर्वी राजस्थान मेंऊपरी हवा में चक्रवात बनने से बदला मौसम: वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के ऊपर सक्रिय है। इससे पूर्वी राजस्थान मेंऊपरी हवा मेंचक्रवात बना है। साथ ही अरब सागर से नमी आ रही है। राजस्थान से लेकर ग्वालियर-चंबल संभाग से होते हुए एक ट्रफ लाइन छत्तीसगढ़ तक जा रही है। इस कारण शाम के समय मौसम में बदलाव आया। पहले बादल छाए फिर 20 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चली जिससे मौसम मेंठंडक आ गई।
हर तीन घंटे मेंलुढ़का पारा
बीते रोज की तुलना मेंसुबह से लेकर शाम तक हर तीन घंटे मेंपारा लुढ़का। बुधवार की तुलना मेंगुरुवार को सुबह करीब 5 डिग्री सेल्सियस पारा लुढ़क गया। वहीं दोपहर 2:30 बजे बीते रोज की तुलना में4 डिग्री सेल्सियस पारा लुढ़कर 42.6 डिग्री पर आ गया। शाम 5:30 बजे तापमान में ज्यादा अंतर नहीं आया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/maximum-mercury-rolled-30-wind-blowing-at-20-km-per-hour-in-the-evening-rain-at-night-127351613.html
No comments:
Post a Comment