Monday, May 25, 2020

कोरोना पॉजिटिव मरीजों के वार्ड से महज 25 मीटर की दूरी पर बिना डरे जांच के लिए सुबह से फील्ड स्टाफ को उपकरण बांटने में जुटे कर्मचारी

कोरोना वायरस के संक्रमण से एक ओर जहां हर शख्स घबराकर घर में बैठा है, वहीं कोरोना पॉजिटिव वार्ड से महज 25 मीटर की दूरी पर सीएमएचओ कार्यालय स्टोर के कर्मचारी सामग्री बांटने में जुटे हैं। दूसरे की जान बचाने के लिए अपनी जान की परवाह किए बिना सप्ताह के सातों दिन स्टोर के कर्मचारी 16 से 17 घंटे सेवाएं दे रहे हैं। सुबह 7 से रात 11 बजे तक नियमित काम करना अब इनके आदत में शामिल हो गया है। जब स्टोर का माल आता है तो कर्मचारियों को रात 12 बजे के बाद भी आनापड़ता है।
शहर में कोरोना पॉजिटिव का पहला केस 8 अप्रैल को आया था। सीएमएचओ कार्यालय के स्टोर का काम संक्रमण से बचाव को लेकर दो महीने पहले ही शुरू हो गया था। भारत सरकार के निर्देश आने पर जब विदेश व देश के अन्य राज्यों से आने वाले लोगों की जांच शुरू हुई तो सीएमएचओ स्टोर के कर्मचारियों के काम का शेड्यूल बदल गया। स्टोर इंचार्ज राजीव मालवीय सहित स्टाफ फार्मासिस्ट रोहित सोनी, योगेश पटेल, अरविंद्र कुलकर्णी, मोहन राजने, एवं रोहित फूलमाली काम कर रहे हैं। कोरोना संक्रमण से बचाव के काम का जिम्मा सीएमएचओ को दिया गया। जहां पर इंदौर, भोपाल सहित अन्य जिलों से कोरोना मरीजों के इलाज की सामग्री बुलाने व जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के साथ काम करने की जिम्मेदारी कलेक्टर ने तय कर दी।
हॉटस्पॉट इंदौर से खंडवा तक सामग्री ला रहे ड्राइवर तिरोले
प्रदेश में कोरोना का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट इंदौर है। यहां जब मरीजों की संख्या बढ़ने लगी तो खंडवा प्रशासन भी चिंतित हुआ। फरवरी से अपनी जान की परवाह किए बिना सीएमएचओ कार्यालय के ड्राइवर अशोक तिरोले संक्रमित क्षेत्र इंदौर से स्टोर की सामग्री ला रहे हैं। तिरोले ही दूसरे और तीसरे दिन सबसे महत्वपूर्ण कोरोना जांच की किट के लिए इंदौर जाते हैं। सुबह, शाम या गर्मी की तपती दोपहर में तिरोले अपनी गाड़ी लेकर इंदौर के लिए हर वक्त तैयार रहे हैं।
कोराेना संक्रमितों के वार्ड के नीचे काम कर रहे जिला अस्पताल स्टोर के कर्मी
इधर, जिला अस्पताल का स्टोर कोरोना पॉजिटिव मरीजों के वार्ड के नीचे से संचालित हो रहा है। जान जोखिम में डालकर स्टोर इंचार्ज वामन महाजन, गिरीश अग्निहोत्री, हरीश धामेजा, कैलाश मालाकार काम कर रहे हैं। अस्पताल के नए भवन में स्टोर की ओर जहां संक्रमण के कारण लोगों को आने की मनाही है, वहां स्टोर के कर्मचारी 15 से 17 घंटे बिना बाहर जाए दवा वार्ड एवं काउंटर के लिए दवाओं का वितरण कर रहे हैं। स्टोर से ही कोरोना पॉजिटिव एवं संदिग्ध वार्ड के लिए भी दवाओं का वितरण किया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Staff engaged in distributing equipment to field staff for morning investigation, just 25 meters from the ward of Corona positive patients


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/news/staff-engaged-in-distributing-equipment-to-field-staff-for-morning-investigation-just-25-meters-from-the-ward-of-corona-positive-patients-127340124.html

No comments:

Post a Comment