निकटवर्ती ग्राम पंचायत नाईंकला के विभिन्न गावों के जरूरतमंद ग्रामीणों को भामाशाह ने लगभग 2500 किलो प्याज का वितरण किया गया। ग्राम पंचायत नाईंकला के ग्राम कुंडाल निवासी जसवंत सिंह ने लॉकडाउन के दौरान मजदूरी कर अपना गुजर-बसर करने वाले जरूरतमंद ग्रामीणों को गुरुवार को प्याज का वितरण किया।
भामाशाह की ओर से इससे पूर्व भी ग्रामीणों को लॉकडाउन के दौरान राशन सामग्री व फल-सब्जियों का वितरण किया जा चुका है। उन्होंने ग्राम कुंडाल, नीमड़ीखेड़ा, शिवजी का बाड़िया, पुवाड़िया, बरल, मालातों का बाड़िया, कमालियों का बाड़िया, दर्रा, कला खेड़ी ग्राम में ग्रामीणों को सहायता के तौर पर प्याज वितरण किया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/biyawara/news/bhamashah-distributes-2500-kg-of-onion-in-naikla-villages-127281474.html
No comments:
Post a Comment