(सुनील सिंह बघेल).कोरोना संक्रमण का शिकार होने वाले ज्यादातर सीनियर सिटीजन कोरोना को मात देकर घर लौट रहे हैं। अकेले अरबिंदो से डिस्चार्ज होने वालों में 25% संक्रमित 59 से 81 वर्ष तक की उम्र के हैं। वहीं इंडेक्स मेडिकल कॉलेज से डिस्चार्ज होने वालों में 85% संख्या 35 वर्ष से कम उम्र के युवाओं और बच्चों की है। प्रदेश के सबसे बड़े कोविड केयर सेंटर अरबिंदो मेडिकल कॉलेज में अब तक 438 संक्रमित कोरोना से जंग जीतकर घर जा चुके हैं। इसमें से 110 से ज्यादा लोग 59 वर्ष से ज्यादा के हैं। 9 मई को ही अरबिंदो से डिस्चार्ज हुए 84 लोगों में से 30 सीनियर सिटीजन शामिल थे। इसमें 81 वर्षीय गेंदालाल नागर और 80 वर्ष के अब्दुल वाहिद खान भी शामिल हैं। अभी भी यहां 80 सीनियर सिटीजन का इलाज चल रहा है। इसमें से ज्यादातर रिकवरी स्टेज पर हैं। डॉ. विनोद भंडारी कहते हैं सीनियर सिटीजन के साथ ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, हार्ट जैसी दूसरी समस्याएं भी जुड़ जाती हैं। ये संक्रमण के खतरे को बढ़ा देती हैं। हमने संक्रमण और मरीज की हिस्ट्री को मिलाकर इलाज की रणनीति बनाई। उसके अच्छे परिणाम आए हैं। डॉ. रवि डोशी कहते हैं आप छुपाइए मत। यदि समय से अस्पताल आ गए तो कोरोना से जीतने में उम्र कोई बाधा नहीं है। इंडेक्स मेडिकल कॉलेज से डिस्चार्ज हुए 225 लोगों में 2 वर्षीय मासूम से लेकर 35 वर्ष से कम युवाओं की संख्या करीब 85% है। इंडेक्स मेडिकल कॉलेज की डॉ. अवनिंदर नैयर बताती हैं मेडिकल इलाज के साथ-साथ हमने साइकोथैरेपी के मोर्चे पर भी काम किया। नर्सिंग स्टाफ को साइकोथैरेपी की ऑनलाइन ट्रेनिंग देकर एक पूरी टीम तैयार की जो बच्चों को लोरी, कहानी सुनाकर बुजुर्गों से आत्मीयता सिर्फ मरीजों का मनोबल ऊंचा रखने का प्रयास करती थी। आप आश्चर्य करेंगे कई मामलों में तो नर्सिंग स्टाफ ने मनपसंद गाने पर डांस भी किया। साइकोथैरेपी के बहुत सकारात्मक परिणाम देखने को मिले।
शहर के बाहर तैयार कर रहे क्वारेंटाइन सेंटर्स
कोरोना महामारी से मुकाबले के लिए सेवाकुंज अस्पताल, होटल अमर विलास, होटल वाटर लिली और जगतगुरु दत्तात्रय को कोविड केयर सेंटर बनाया जा रहा है। भारत सरकार ने नई गाइडलाइन जारी की है। इसके अनुसार भविष्य की तैयारियों के मद्देनजर पूरी व्यवस्था जुटाने के लिए कहा गया है। इसीलिए स्वास्थ्य विभाग की टीम को वहां भेजा गया, ताकि मानव संसाधन, दवाइयों आदि की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके। लॉकडाउन खुलने के बाद इंटरनेशनल फ्लाइट आएंगी। इसके यात्रियों को शहर के बाहर ही क्वारेंटाइन किया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/battle-of-corona-among-those-who-are-discharged-from-aurobindo-25-of-the-senior-citizens-are-recovering-from-the-index-and-85-of-the-patients-returning-home-are-below-35-years-of-age-127290048.html
No comments:
Post a Comment