नारकोटिक्स विभाग द्वारा मनासा व सिंगोली खंड के किसानों की अफीम का तौल शुरू कर दिया है। बुधवार को शुरू तौल कार्य पांच जुलाई तक पूरा होगा। इसी के तहत गुरुवार को दोनों केंद्र पर 222 किसानों ने 984 किलो अफीम विभाग को सौंपी। इन किसानों को 90 प्रतिशत राशि का भुगतान ऑनलाइन किया गया। फैक्टरी में अफीम की जांच के बाद मिलावट नहीं मिलने पर बाकी बची 10 प्रतिशत राशि का भुगतान किया जाएगा।
सिगोली | जैन छत्रीबाग तौल केंद्र के प्रभारी अमरसिंह कनोजिया ने बताया कि दोनों शिफ्ट में 98 किसानों ने आकर अफीम सौंपी।परिसर में किसानों को सोशल डिस्टेंस पर बैठाया तथा एक-एक को बुलाकर
अफीम तौल किया। पहली शिफ्ट में आनंदपुरा चौहान के 24, डोराई के 24 एवं गुंदीखेड़ा 2, दूसरी शिफ्ट में नारदा के 33 व मुकेरा के 15 किसान उपस्थित हुए। इनसे 340 किलो अफीम खरीदकर 4 लाख 81 हजार 300 रुपए का भुगतान किया। कनोजिया ने बताया उन किसानों को बुलाया जा रहा जिन्होंने पिछले वर्ष 5.9 प्रतिशत मार्फिन के आधार पर अफीम सौंपी। शुक्रवार को पटियाल, रिछा, पाटन, रघुमथपुरा, देवरिया, माधोपुरा के किसानों को बुलाया है।
मनासा नगर के आस्था कॉलेज परिसर स्थित तौल केंद्र पर गुरुवार को पांच गांव के 124 किसानों से 644.430 किलो ग्राम अफीम खरीदी। इनको 9 लाख 52 हजार 100 रुपए का भुगतान किया। शुक्रवार को कंजार्डा के 57 व अरनिया माली के 44 किसानों को बुलाया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/singoli/news/222-farmers-of-singoli-and-manasa-submitted-984-kg-of-opium-to-the-department-127281462.html
No comments:
Post a Comment