समझाइश, हिदायत और सख्ती के बाद भी जब लोग लाॅकडाउन पालने करने को तैयार नहीं है तो अब प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। लाॅकडाउन में 144 का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस व प्रशासन सीधे तौर पर धारा 188 में प्रकरण दर्ज कर रही है। दो दिन में मंडी व बिरलाग्राम पुलिस द्वारा 21 लोगों पर धारा 188 में प्रकरण दर्ज किया है। इसमें मंडी पुलिस ने बायपास पर सब्जी बेचने वालों पर तो बिरलाग्राम पुलिस ने बेवजह सड़कों पर घूमने वालों पर प्रकरण दर्ज किया है।
समाज के दुश्मनों कोभी नहीं बख्शा गया
बिरलाग्राम पुलिस ने शनिवार को लॉकडाउन के बावजूद बेवजह घूमने वाले समाज के दुश्मनों पर प्रकरण दर्ज किया। बिरलाग्राम पुलिस के मुताबिक अजीमाबाद पारदी निवासी हेमंत, महेश, टकरावदा निवासी विक्रम, नायन निवासी गाेविंद, रामेश्वर गायरी, मेहतवास निवासी रवि, पाड़ल्या रोड निवासी किशोर पाेरवाल, आजादपुरा निवासी सुनील, पाड़सुत्या निवासी भेरूलाल, भड़ला निवासी कमलसिंह, बादीपुरा निवासी विजय बौरासी क्षेत्र में बेवजह घूम रहे थे। इन पर धारा 188 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
तीन दिन पहले दी थी हिदायत, तहसीलदार ने की शिकायत
मंडी पुलिस ने बायपास पर राजस्थानी ढाबा, रंगोली गार्डन व खाचरौद नाका पर सब्जी लेने व बेचने वालों पर कार्रवाई की है। इन लोगों को तीन दिन पहले तहसीलदार विनोद शर्मा व थाना प्रभारी श्यामचंद्र शर्मा ने हिदायत भी दी थी। बावजूद यहां सब्जी का बाजार लग रहा था। ऐसे में कलेक्टर के आदेश की अवहेलना को लेकर रविवार को तहसीलदार विनोद शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने 10 लोगों पर प्रकरण दर्ज किया है। इसमें अशोक कॉलोनी निवासी विजय पिता मांगीलाल मालवी, गिंदवानिया निवासी विक्रम पिता रतनलाल, गांव बनबनी निवासी राकेश पिता कालूराम, 56 ब्लाक निवासी जितेंद्र पिता कैलाश, रूपेटा निवासी विजय पिता बद्रीलाल, जबरन कॉलोनी निवासी शरीफ पिता साबिर कुरैशी, रोहलखुर्द निवासी प्रेमसिंह पिता भंवरसिंह ठाकुर, गांव कलसी निवासी महबूब खान पिता पीरू खान, जबरन कॉलोनी निवासी लक्ष्मण पिता रतनलाल, गांव मीण निवासी राधेश्याम पिता सुखदेव पाटीदार शामिल है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/nagda/news/violation-of-lockdown-188-people-filed-case-in-21-127290064.html
No comments:
Post a Comment