Friday, May 1, 2020

130 को भिजवाया उप्र, अब भी कई मजदूर पैदल व साइकिल से आ रहे

महाराष्ट्र की ओर से मध्यप्रदेश की सीमा में पहुंचे मजदूरों को शुक्रवार को 3 बसों से घर भिजवाया गया। पैदल और साइकिलों से निकले उत्तरप्रदेश, बिहार और राजस्थान के मजदूरों का आना जारी है। शाम तक फिर 50 से अधिक मजदूर सीमा पर एकत्रित हो गए।
लॉकडाउन में फंसे दूसरे राज्यों के मजदूर महाराष्ट्र की ओर से प्रदेश की सीमा में आ रहे हैं लेकिन अब उन्हें रोका नहीं जा रहा है। ट्रक, पिकअप, टैंपो और दोपहिया वाहन से घर जा रहे मजदूरों को पास जारी कर जाने दिया जा रहा है। वहीं पैदल व साइकिल से आए 130 मजदूरों को 3 बसों से उत्तर प्रदेश के झांसी भेजा गया। इसके बाद भी मजदूरों का आना जारी था। शाम तक 50 से अधिक बिजासन घाट स्थित जांच चौकी पर जमा हो गए थे। इनमें से कुछ तो पैदल तो कुछ वाहनों में बैठकर रवाना हो गए।
सोशल डिस्टेंस का नहीं हो रहा पालन
महाराष्ट्र से बड़ी संख्या में ट्रक और अन्य माल वाहनों में सवार होकर मजदूर मध्यप्रदेश की सीमा पर पहुंच रहे हैं। उनके द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा है। सीमा पर स्क्रिनिंग के बाद पास देकर उन्हें जाने
दिया जा रहा है।

गुजरात के खदान मालिक ने मजदूरों को मजदूरी भी नहीं दी
उत्तर प्रदेश के 13 लोग गुजरात के तापी जिले में रेत खदान में मजदूरी करने गए थे। 3 दिन पहले पैदल निकलते थे। 100 किमी से ज्यादा चले। खेतिया से पुलिस वालों ने शुक्रवार सुबह ट्रक में बैठाया। सुबह 7 बजे सेंधवा एसडीएम कार्यालय आए। पूछताछ में महेंद्र प्रसाद, अवधेश, राम कुवर, विजय कुमार, चंद्रशेखर, राजाराम, गंगा सागर ने बताया नदी किनारे तंबू में रहते थे। राशन नहीं था इसलिए चले आए। 4 महीने की मजदूरी भी नहीं दी। गांव में रोजगार का कोई साधन नहीं है। लॉकडाउन के बाद फिर से कहीं पर मजदूरी करने जाना ही पड़ेगा। एसडीएम ने बसों में बैठाकर रवाना करवाया। एसडीएम घनश्याम धनगर ने कहा अन्य प्रदेश के मजदूरों को उनके जिले की सीमा तक बस से छोड़ रहे हैं। शाम को एसडीओपी तरुणेंद्रसिंह बघेल ने भी बिजासन पहुंचकर हालात का जायजा लिया।
कंटेनमेंट क्षेत्र की महिलाओं ने कहा- खाद्य सामग्री दिलाएं
राशन नहीं मिलने से परेशान कंटेनमेंट क्षेत्र मदीना नगर के 10 से अधिक रहवासी महिलाएं शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय पहुंची। मंगलबाई, नसीबाबाई, सुनीता, तंबो, सिंधुबाई व गोपाल ने बताया तेल, मसाला आदि नहीं है। 15 दिन पहले संस्था ने दिया था जो खत्म हो गया। प्रशासन सामग्री उपलब्ध करवाए। एसडीएम ने बुलाया था लेकिन मजदूरों के जाने की व्यवस्था में लगे होने से वे मिल नहीं पाए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
130 sent to UP, many workers still coming by foot and bicycle


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/sendhwa/news/130-sent-to-up-many-workers-still-coming-by-foot-and-bicycle-127263471.html

No comments:

Post a Comment