लाॅकडाउन के कारण देरी से काम शुरू हाेने के बावजूद तेंदूपत्ता संग्रहण का कार्य पूरा हाे गया। वन परिक्षेत्र आमला के अंतर्गत सिर्फ 5 दिन के अंदर ही तेंदूपत्ता के संग्रहण का लक्ष्य पूरा कर लिया। पहले यह काम एक पखवाड़े में पूरा होता था। लाॅकडाउन के कारण बाहर से मजदूर वापस अपने-अपने गांव आ गए हैं। दूसरे काम नहीं हाेने से बड़ी संख्या में मजदूर तेंदूपत्ता संग्रहण के कार्य में जुटे हुए थे। इस विषय में वन परिक्षेत्र अधिकारी अमित साहू ने बताया वन उपज सहकारी समिति रतेड़ाकलां के अंतर्गत पूरे वन परिक्षेत्र के तेंदूपत्ते के संग्रहण का कार्य किया जा रहा है। परिक्षेत्र को 9 लाख गड्डी का लक्ष्य प्राप्त हुआ था। यह लक्ष्य 115 प्रतिशत पूरा हुआ है।
वन विभाग ने पहले ही सभी को मास्क और सैनिटाइजर वितरित किए हैं। तेंदूपत्ता संग्रहण के समय भी लगातार मजदूरों को समझाइश दी जा रही है। मजदूर भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं। लाॅकडाउन की स्थिति में तेंदूपत्ता मजदूरों के लिए हरे सोने से कम नहीं है।
नकद भुगतान सेबदली स्थिति
तेंदूपत्ता संग्राहकों को पहले बैंक खाते में तेन्दूपत्ता संग्रहण का भुगतान किया जाता था। इस वर्ष मजदूरों की परेशानियों को देखते हुए नियमों में बदलाव किया और नकद भुगतान शुरू किया। इससे स्थिति बदली और मजदूरों का इस ओर रुझान भी बढ़ा। तेंदूपत्ता संग्रहण के कार्य से क्षेत्र के आदिवासी मजदूरों को रोजगार भी उपलब्ध हो गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/amla/news/tribal-majdura-work-done-by-collecting-tendu-patta-this-time-115-percent-collection-so-far-127327605.html
No comments:
Post a Comment