Wednesday, May 13, 2020

चेन्नई से राजस्थान के पाली मजदूराें काे छाेड़ने जा रही बस पुलिया से नीचे गिरी, दाे ड्राइवर और 11 मजदूर घायल

इंदौर-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग पर चापड़ा व भमोरी के बीच में स्थित घुमावदार मोड़ पर मंगलवार रात 3.30 बजे चेन्नई से राजस्थान के पाली मजदूरों को छोड़ने जाने जा रही बस पुलिया से नीचे गिर गई। हादसे में दाे ड्राइवर सहित 11 मजदूर घायल हाे गए। सभी काे इलाज के लिए बागली अस्पताल पहुंचाया। मामूली चाेटे हाेने से उनकी मरहम-पट्टी कर बुधवार सुबह उन्हें प्रशासन ने दूसरी बस से रवाना कर दिया। यदि बस पुलिया से नीचे गिरते ही एक पेड़ से जाकर नहीं टकराती तो 20 फीट नीचे जाकर गिरती और बड़ा हादसा भी हो सकता था। बस पुलिया से 7 फीट नीचे गिरी और एक पेड़ से टकराकर वहीं पर रुक गई। चापड़ा से हंड्रेड डायल मौके पर पहुंची। एसडीओपी एसएल सिसोदिया, बागली थाना प्रभारी दिनेश चौहान, चापड़ा चौकी प्रभारी जानकीप्रसाद अनुरागी, एएसआई भीमसिंह रघुवंशी बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घायलों को चापड़ा व करनावद की हंड्रेड के माध्यम से बागली स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया एवं प्राथमिक उपचार करवाया। एसडीएम अजीत श्रीवास्तव ने यात्रियों के लिए भोजन की व्यवस्था करवाई। बुधवार सुबह सभी यात्रियों को एक बस के माध्यम से राजस्थान के पाली के लिए रवाना करवाया।

हादसे में जूते-चप्पल गुम गए ताे चाैकी प्रभारी ने नए दिलवाए
सभी मजदूराें के जूते-चप्पल इधर उधर गुम जाने के कारण चापड़ा चौकी प्रभारी जानकीप्रसाद अनुरागी ने सभी के लिए नए-जूते चप्पल की व्यवस्था की। ड्राइवर मनी पिता कृष्णन तमिलनाडू उम्र 26 साल, रमेश पिता कृष्णन तमिलनाडू उम्र 27 साल भी घायल हुए हैं। इसी तरह मजदूर महेंद्र बकतराराम जोधपुर उम्र 25, नरपतसिंह सवाईसिंह उम्र 31 साल, कीनिया मनोहरलाल उम्र 35 साल, मनोहरलाल पन्नालाल उम्र 40 साल, हरदेव गोकुलराम उम्र 40 साल, सजन हरदेवराम उम्र 38 साल, गोविंद हरदेवराम उम्र 12 साल कोमल हरदेवराम उम्र 9 साल, संजू मनोहरलाल उम्र 7 साल एवं खुशबू मनोहरलाल उम्र 10 साल काे भी मामूली चाेटें अाई हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bus from Chennai to Rajasthan's Paldi Majdura falls under culvert, 11 driver and 11 laborers injured


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/dewas/news/bus-from-chennai-to-rajasthans-paldi-majdura-falls-under-culvert-11-driver-and-11-laborers-injured-127299516.html

No comments:

Post a Comment