Saturday, May 23, 2020

100 साल बाद घरों में ही मनी बोहरा समाज की ईद

10 दशक में पहली बार दाउदी बोहरा समुदाय ने घरों में ही ईद की विशेष नमाज पढ़ी व सोशल साइट्स के माध्यम से एक-दूसरे को मुबारकबाद दी।
कोरोना महामारी की वजह से पूरे रमजान माह दाउदी बोहरा समाज की सभी 16 मस्जिदें ईद पर बंद रही। समाज प्रवक्ता तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला कहते हैं 100 साल में पहली बार ऐसी स्थिति बनी है। सुबह 4.18 बजे नमाज हुई। खुतबा पढ़कर कोरोना को खत्म करने, जल्द से जल्द व्यापार शुरू करने की दुआ मांगी। लॉकडाउन खत्म होने के बाद भी सामाजिक दूरी का पालन करने, संक्रमण से बचाव के लिए नियमित हाथ धोने सहित सेहत को स्वास्थ रखने के नियमों का पालन करने का संकल्प लिया।
दोपहर बाद सिवइयों के शिर खुरमा से महके घर
शनिवार को दोपहर के बाद घरों में बनाई सिवइयों के शिर खुरमा से गली-मोहल्ले महकने लगे। समाजजनों ने सोशल साइट्स से एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। कई समाजजनों ने तो होम डिलीवरी से उपहार भी भेजे।
मुस्लिम समुदाय कल मनाएगा ईद
देरशाम तक मुस्लिम समाज के प्रमुख चांद दिखने का इंतजार करते रहे। हालांकि चांद दिखने की कहीं से कोई खबर भी नहीं आई। ऐसे में मुस्लिम समुदाय कल ईद मनाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Eid of Money Bohra society in homes after 100 years


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/burhanpur/news/eid-of-money-bohra-society-in-homes-after-100-years-127332508.html

No comments:

Post a Comment