राजधानी में शनिवार को 51 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। नए मरीजों में प्रदेश के सबसे बड़े हॉटस्पाट जहांगीराबाद क्षेत्र में दो, मंगलवारा में 10 नए पॉजिटिव मिले। बागमुगालिया क्षेत्र में 4, करोंद स्थित जनता नगर के 4, जाटखेड़ी में दो नए पॉजिटिव पाए गए है। वहीं जहांगीराबाद क्षेत्र के ऐसे लोग जिन्हें होटल सुर्दशन में क्वारंटाइन किया गया था उसमें से तीन नए पॉजिटिव मिल गए है। जनता नगर के एक ही परिवार के 4 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर तिवारी ने बताया कि भोपाल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1247 से बढ़कर 1298 हो गई है। शनिवार को कुल 35 लोग स्वस्थ होकर घर लाैटे। एक मरीज की हमीदिया में मौत हो गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/10-new-positions-in-mangalwara-and-4-in-janta-nagar-in-karand-127334221.html
No comments:
Post a Comment