लाॅकडाउन के दाैरान नायब तहसीलदार के पद की फर्जी सील से आवागमन यात्रा पास और हार्वेस्टर चलाने की फर्जी अनुमति पत्र बनाने वाले नारायण यादव को गुरुवार को जेल भेज दिया गया। एसआई विवेक यादव ने बताया आरोपी नारायण सिंह यादव काे न्यायालय पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया। जब्त दस्तावेजों एवं गवाहों के आधार पर जांच जारी है। बता दें कि बाबई तहसील के नजदीक यादव कम्प्यूटर्स का संचालक नारायण सिंह फर्जी यात्रा पास बना रहा था। बुधवार को तहसीलदार निधि चौकसे, नायब तहसीलदार अतुल श्रीवास्तव सहित अधिकारियों ने दुकान पर छापा मारकर आरोपी को पकड़ा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया। शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
गुरुवार को छापे के दौरान अधिकारियों ने दुकान से नायब तहसीलदार की फर्जी सील, लोकसेवा केंद्र, जन्म मृत्यु उप रजिस्ट्रार की सील, सात कोरे बीपीएल कार्ड, तीन खाली चेक, कक्षा आठवीं का प्री-एनुअल परीक्षा 2020 अंग्रेजी विषय के प्रश्नपत्र की फोटो काॅपी, भारत निर्वाचन आयोग का पहचान पत्र बनाने के लिए ग्लासी शीट सहित स्टीकर जब्त किए गए थे। पुलिस के मुताबिक इस फर्जीवाड़े में जुड़े अन्य लोगों की भी पड़ताल की जाएगी।
अाराेपी नारायण
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/hoshangabad/news/mp-news-narayan-who-made-a-travel-pass-through-fake-seal-was-sent-to-jail-063641-6961848.html
No comments:
Post a Comment