पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर में प्रति चक्रवात बनने के कारण वहां से आ रही हवा में नमी है। इसके असर से शहर में शनिवार को न सिर्फ बादल छाए रहे बल्कि कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हुई। यह स्थिति दो दिन और रहने वाली है। शुक्रवार-शनिवार की रात हल्की बूंदाबांदी होने से सुबह का मौसम पिछले दिन के मुकाबले कम गर्म था। शाम तक बादलों का आना-जाना लगा रहा। मौसम वैज्ञानिक डाॅ.डीपी दुबे का कहना है कि पिछले तीन-चार दिन से अरब सागर में प्रति चक्रवात बना हुआ है। यह एक-दो दिन और रहने वाला है। इस वजह से कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हुई है। आगे भी इसके आसार हैं।
रात का पारा 10 लुढ़का
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को दिन के तापमान में आंशिक वृद्धि दर्ज हुई। जबकि रात का पारा एक डिग्री नीचे गिर गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री दर्ज हुआ। जबकि न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री दर्ज किया गया। दिन में 6-8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री और रात का तापमान 23.6 डिग्री दर्ज किया गया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/due-to-moisture-coming-from-arabian-sea-drizzle-is-expected-to-remain-the-same-for-the-next-two-days-127195223.html
No comments:
Post a Comment